महापौरजी, आपका धन्यवाद जो आपने विदेश से रेहड़ी-पटरी वालों की चिन्ता की, एक वीडियो संदेश ट्रैफिक और गड्ढों को लेकर भी जारी कर देते

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। दीपावली पर पूरे शहर में ट्रैफिक का दम निकल रहा है। सड़कों के गड्‌ढे अभी भी मुंह चिढ़ा रहे हैं। ऐसे में शहर के लोगों को अपने मित्र महापौर पुष्यमित्र भार्गव की याद आ रही है, लेकिन पता चला वे तो जापान के दौरे पर हैं। हां, उनका एक वीडियो संदेश जरूर दिखा, जिसमें उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों की चिन्ता की है। एक वीडियो संदेश शहर के ट्रैफिक और गड्ढों को लेकर भी जारी कर देते, तो त्योहार के समय लोगों को अच्छा लगता।

लोग कह रहे हैं कि शहर के भले के लिए मित्र समझकर पुष्यमित्र को महापौर चुना था, लेकिन बहुत जल्दी ही उन्होंने रंग बदल लिए। न जनता से मित्रता निभा पाए और न ही शहर से। जब भी कोई मुसीबत आती है, भाग खड़े होते हैं। लोगों ने गणपति उत्सव से लेकर नवरात्रि तक गड्‌ढों में मना लिए। संघ ने अपना पथ संचलन भी गड्‌ढे में ही निकाल लिया। अब संघ वाले तो आपको कोस सकते नहीं, इसलिए उन्होंने खुद ही गड्‌ढे भर लिए लेकिन आम जनता क्या करे?

👉 यह भी पढ़ें:

ट्रैफिक सुधार का किया था वादा

लोगों का कहना है कि आप जब महापौर बने थे, तो आपने ट्रैफिक सुधार का वादा किया था। सफाई में तो सिर्फ अवॉर्ड के साथ फोटो खिंचवाने के अलावा आपका कोई योगदान है नहीं, कम से कम ट्रैफिक ही सुधार देते। आपने बहुत सारे ट्रैफिक मित्र भी बनाए थे। लोग जब शाम को जाम में फंसते हैं तो उनकी याद आती है, लेकिन न तो वे दिखाई दे रहे और न ही आप।

स्वच्छ शहर की बिगड़ी तस्वीर

लोग कह रहे हैं कि लंबे समय से नगर निगम में भाजपा काबिज है। कई महापौर बदल चुके, लेकिन इस दीपावली जैसा हाल पहले कभी नहीं रहा। पहले तो सड़कें सीमेंट की भी नहीं थीं। डामर की सड़कें हर साल बारिश में खराब हो जाती थीं, फिर भी अनंत चतुदर्शी की झांकी से पहले सबकुछ चकाचक हो जाता था। इस बार पता नहीं क्या हुआ कि अभी भी गड्‌ढे खुदे पड़े हैं और लोग हिचकोले खाते त्योहार मनाने को मजबूर हैं।

आप पत्र लिखकर हो जाते हो बरी

लोग कह रहे हैं कि आपने हर समस्या का समाधान पत्र मान लिया है। सड़कों के गड्‌ढों की बात हो तो आप दूसरे विभागों को दोषी ठहराते हुए सीएस को पत्र लिख देते हैं। अच्छे ट्रैफिक का वादा तो आपने किया, लेकिन इसके लिए क्या किया? आपके सारे प्रयोग तो फेल हो गए। बाजारों के बेसमेंट तो आप खाली नहीं करा पाए, जिसके कारण सबसे ज्यादा जाम लगता है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर आप कर क्या रहे हो?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।