भोपाल में मौलाना महमूद मदनी के बिगड़े बोल, कहा-जब-जब जुल्म होगा, तब-तब होगा जिहाद, सुप्रीम कोर्ट पर भी उठाए सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। जमीयत उलमा–ए–हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी ने भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। मौलाना मदनी ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, एजुकेशन जिहाद और थूक जिहाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके मुसलमानों को बहुत दुख पहुंचाया जाता है और उनके धर्म का अपमान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार और मीडिया में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें न कोई शर्म नहीं आती और न ही उन्हें पूरे समुदाय को चोट पहुंचाने की परवाह है। मदनी ने कहा कि जब–जब जुल्म होगा, तब–तब जिहाद होगा।

जमीयत उलेमा–ए–हिंद की नेशनल गवर्निंग बॉडी मीटिंग में उन्होंने कहा कि जिहाद, इस्लाम और मुसलमानों के दुश्मनों ने जिहाद जैसे इस्लाम के पवित्र विचारों को गलत इस्तेमाल, गड़बड़ी और हिंसा से जुड़े शब्दों में बदल दिया है। मदनी ने कहा कि देश के मौजूदा हालात बहुत संवेदनशील और चिंताजनक हैं। दुख की बात है कि एक समुदाय को कानूनी तौर पर कमजोर, सामाजिक रूप से अलग–थलग और आर्थिक रूप से बेदखल किया जा रहा है। उनके धर्म, पहचान और वजूद को कमजोर करने के लिए मॉब लिंचिंग, बुलडोजर एक्शन, वक्फ प्रॉपर्टी पर कब्जा और धार्मिक मदरसों और सुधारों के खिलाफ निगेटिव कैंपेन जैसी कोशिशें हो रही हैं।

कदम-कदम पर नफरतों का सामना

मदनी ने कहा कि आज मुसलमान रास्ते पर अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हैं. उन्हें कदम–कदम पर नफरतों का सामना करना पड़ता है। अब हमें तैयार भी होना पड़ेगा। घर वापसी के नाम पर किसी खास धर्म में शामिल करने वालों को खुली छूट हासिल है। उन पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता है और न ही कानूनी कार्रवाई होती है। यह पूरी तरह से दोहरा रवैया है।

मदनी ने सुप्रीम कोर्ट पर उठाए सवाल

महमूद मदनी ने कहा कि किसी देश में लॉ एंड ऑर्डर और क्राइम–फ्री समाज बनाना इंसाफ के बिना नामुमकिन है। दुख की बात है कि पिछले कुछ सालों में खासकर बाबरी मस्जिद और ट्रिपल तलाक जैसे मामलों में फैसलों के बाद यह आम सोच बन गई है कि कोर्ट सरकारी दबाव में काम कर रहे हैं। अल्पसंख्यकों से जुड़े संवैधानिक नियमों और बुनियादी सिद्धांतों की कई व्याख्याओं ने न्यायपालिका की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट उस समय तक ही सुप्रीम कहलाने का हकदार है, जब तक आईन की पाबंदी करे और कानून के कर्तव्य का ख्याल रखे। अगर ऐसा न करे तो वह नैतिक तौर पर सुप्रीम कहलाने का हकदार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गुवाहाटी के होटल बिलास इन में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी

गुवाहाटी के होटल बिलास इन में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चुनाव आयोग ने SC में दिया जवाब, निर्णय प्रक्रिया में सभी आयुक्तों की ली जाती है राय

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि निर्णय प्रक्रिया में सभी आयुक्तों की राय ली जाती है। आयोग ने SIR आदेशों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही।

विपक्ष की महारैली के जवाब में बीजेपी की पदयात्रा, 1 से 30 नवंबर तक सड़कों पर दिखेंगे दिग्गज नेता

बीजेपी ने 1 से 30 नवंबर तक पदयात्रा का ऐलान किया है। इस देशव्यापी अभियान में दिग्गज नेता और मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

ग्वालियर में सीएम राइज स्कूल की छत गिरने से चार मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल की छत गिरने से चार मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

रिलीज से 10 दिन पहले रामायण ने कमाए 24 करोड़, 2.5 लाख टिकट बिके

रामायण एडवांस बुकिंग ने 10 दिन पहले 24 करोड़ रुपये कमाए। 2.5 लाख टिकट बिके, हिंदी संस्करण का योगदान सबसे अधिक।

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी पर 100 करोड़ रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार

तमिलनाडु के पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी को 100 करोड़ रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच सेंट्रल क्राइम ब्रांच कर रही है।

सेंसेक्स 482 अंक बढ़कर 73,606 पर बंद, मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी

26 अक्टूबर 2026 को सेंसेक्स 482 अंक बढ़कर 73,606 पर बंद हुआ। मेटल और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया।

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा- अखिलेश को घुसपैठियों से प्यार

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर घुसपैठियों से प्यार का आरोप लगाया। उन्होंने 411 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा- मोदी जी से कहिए ज्ञानेश कुमार को हटाएं, रुक जाएगा आंदोलन

राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहिए। इससे आंदोलन तुरंत रुकेगा।

Hyundai Bayon लॉन्च: दिवाली से पहले क्रेटा से सस्ती नई मिड-साइज SUV

Hyundai Bayon लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV का नया विकल्प आया है। यह क्रेटा से सस्ती और फीचर्स से भरपूर SUV है।