राजा रघुवंशी मर्डर केस में ग्वालियर से पकड़ा गया लोकेंद्र 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर, इसी के फ्लैट में रुकी थी सोनम

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस ने आठवें आरोपी लोकेंद्र तोमर के ग्वालियर से पकड़ा था। पुलिस को मंगलवार को लोकेंद्र की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। मर्डर के बाद इंदौर आकर लोकेंद्र के फ्लैट में ही रुकी थी।

शिलांग पुलिस ने लोकेंद्र को सोमवार को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था। मंगलवार को शिलॉन्ग एसआईटी ने उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। शिलांग पुलिस लोकेंद्र को इंदौर लाएगी। इसके बाद इसे सिलांग ले जाया जाएगा। शिलांग में उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

7 जून तक लोकेंद्र के फ्लैट में थी सोनम

राजा की हत्या के बाद इंदौर आई सोनम लोकेंद्र की बिल्डिंग के फ्लैट में 30 मई से 7 जून तक रुकी थी। उसने ये बिल्डिंग शिलोम जेम्स को किराए पर दी थी। पुलिस सोमवार शाम करीब 4.30 बजे ग्वालियर के गांधीनगर में एमके प्लाजा के फ्लैट नंबर 105 में पहुंची थी और वहां से लोकेंद्र को अपने साथ ले गई थी।

क्राइम ब्रांच के अफसर अब नहीं बोलेंगे

अब इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच के अफसर अपना मुंह नहीं खोलेंगे। दरअसल इस मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच के अफसर भी लगातार बयान दे रहे थे, जो शिलांग पुलिस के बयान से कई बार अलग भी साबित हुआ। जब शिलॉन्ग डीजीपी इदाशीशा नोंगरांग को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना से बात की। उन्होंने इंदौर कमिश्नर संतोष सिंह तक मामले की जानकारी पहुंचाई। बताया जाता है कि इसके बाद वरिष्ठ अफसरों ने क्राइम ब्रांच को पटकार लगाई है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: आरोपी ऋतिक ने पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवाया

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था। मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है।

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख तय, जानिए कब तक कर सकते हैं दर्शन

बद्रीनाथ धाम कपाट बंद होने की तारीख 16 नवंबर 2026 रात 9:37 बजे तय हुई है। श्रद्धालु इस दिन तक ही दर्शन कर सकते हैं। जानिए पूरी जानकारी।

आईडीए में अफसर बदले, पर नहीं बदला ढर्रा, अब अगर कोई काम हो तो श्यामू जी को कर लीजिए याद

इंदौर विकास प्राधिकरण में नए सीईओ के साथ अफसर बदले हैं, पर कामकाज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। भूमाफिया की पकड़ अभी भी मजबूत है।

इंदौर में गरबे के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत, मुख्य आरोपी फरार

इंदौर में गरबा के दौरान चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में खुलासाः रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल

NGT की संयुक्त समिति की रिपोर्ट में रेत माफियाओं से जुड़े अफसरों पर सवाल उठे हैं। मध्य प्रदेश में अवैध रेत खनन रोकने में टास्क फोर्स नाकाम रहा।

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख की ऑनलाइन ठगी

इंदौर में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 15.25 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र के रवींद्र से धोखाधड़ी हुई।

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट, 20+ देशों के 2000 प्रतिनिधि होंगे मौजूद

इंदौर में 14-15 दिसंबर को टाई ग्लोबल समिट होगा। इसमें 20 से अधिक देशों के 2000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में स्टार्टअप्स और निवेशक भी मौजूद रहेंगे।

आशुतोष रांका और सौरव दास की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने दो दिन की हिरासत बढ़ाई

आशुतोष रांका और सौरव दास की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी। अदालत ने 21 अक्टूबर तक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।

अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में एक्शन में कलेक्टर शिवम वर्मा, कोर्ट में हार के बाद अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

अयोध्यापुरी जमीन विवाद में कोर्ट में हार के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों से जवाब मांगा है। भूमाफियाओं पर भी कलेक्टर सख्त हैं।

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ सीरीज में थ्रिलर अवतार

शनाया कपूर का ओटीटी डेब्यू स्टूडेंट ऑफ द ईयर सीरीज में थ्रिलर अवतार लेकर आ रही हैं। नई वेब सीरीज 13 नवंबर से JioHotstar पर होगी।