कंगना रनौत का राजा रघुवंशी मर्डर केस पर गुस्सा: बताया समाज के लिए खतरनाक मानसिकता
बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में सामने आए राजा रघुवंशी मर्डर केस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस जघन्य अपराध को क्रूर, अमानवीय और समाज के लिए खतरनाक बताया। कंगना की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- Kangana Ranaut का राहुल गांधी पर विवादित बयान, इतालवी मां का किया जिक्र
- Kangana Ranaut : Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद कंगना रनौत ने दी सफाई, कहा- भौंडापन केवल अपने कमरे में कर सकते हैं
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई

समाज में बढ़ती विकृत मानसिकता पर कंगना का सवाल
कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए घटना को लेकर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया, एक लड़की अपने माता-पिता से डरकर शादी को मना नहीं कर सकती, लेकिन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच सकती है?”
कंगना ने इसे समाज में फैलती खतरनाक मानसिकता करार दिया और कहा कि ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
मूर्खता और अज्ञानता को बताया बड़ा खतरा
अपने पोस्ट में कंगना ने लिखा समाज अक्सर मूर्ख लोगों को हंसी का पात्र समझता है, लेकिन असल में वही सबसे बड़ा खतरा होते हैं। बुद्धिमान लोग अपने फायदे के लिए दूसरों को नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन मूर्ख लोगों को खुद नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं। ऐसी नासमझी बेहद खतरनाक होती है।”



