मध्यप्रदेश में अब तीन सेक्टरों में पर्यटन स्थलों के लिए शुरू होगी हेलिकॉप्टर सेवा, मोहन कैबिनेट की बैठक में मिली मंजूरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब तीन सेक्टरों में हेलिकाप्टर सेवा शुरू होगी। इसका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। मंगलवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के 36 से अधिक शहरों और पर्यटन स्थलों तक हेलिकाप्टर सेवा शुरू करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही 1320 मेगावाट के दो थर्मल पावर प्लांट लगाने सहित कई और फैसले भी हुए।

बैठक के बाद बताया गया कि तीन सेक्टर में हेलिकाप्टर चलाने की योजना को पीपीपी मोड पर मंजूरी दी है। इन सेवाओं से एमपी के पर्यटन को फायदा मिलेगा। इससे पर्यटन के साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। पहले सेक्टर में इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर, मांडू, महेश्वर, गांधी सागर, मंदसौर, नीमच, हनुवंतिया, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, रतलाम, झाबुआ, नलखेड़ा, भोपाल, जबलपुर शामिल हैं। दूसरे सेक्टर में भोपाल, मढ़ई, पचमढ़ी, तामिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर, ओरछा, गुना, राजगढ़, सागर, नर्मदापुरम, दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, टीकमगढ़, जबलपुर आदि स्थल शामिल हैं। इसी तरह तीसरे सेक्टर में जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, चित्रकूट सरसी, परसुली, सतना, मैहर, कटनी, सीधी, पेंच, डिंडोरी, भोपाल, इंदौर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

सरप्लस पावर के लिए सारणी में थर्मल प्लांट

बैठक में सरप्लस पावर के लिए सारणी में 660 मेगावाट के थर्मल प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर पहले भी प्रयास हुए थे लेकिन तब काम शुरू नहीं हो पाया था। इसी कारण 435 करोड़ की लागत वाले प्लांट की नई लागत अब 11678 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2030 तक इसे कमीशन करने के लिए कहा गया है। इसी तरह अनूपपुर जिले के चचाई में 11476 करोड़ की लागत से 660 मेगावाट की यूनिट लगाई जाएगी। पहले इसकी लागत 466 करोड़ थी। इसे भी सारणी की तरह समय सीमा में पूरा करने के लिए कहा गया है।

रेसीडेंट डॉक्टर्स के 354 पद मंजूर

कैबिनेट ने 13 अस्तालों में रेसीडेंट डॉक्टर्स के 354 पद भी मंजूर किए। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों के 13 अस्पतालों में 354 नए सीनियर रेसीडेंट पद का सृजन किया गया है। अब फैकल्टीज भी होंगे और शिक्षा लेते डॉक्टर सेवाएं भी दे सकेंगे।

हर पंचायत में होगी मां के नाम बगिया

बैठक में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत हर पंचायत में एक और अभियान चलाया जाएगा। पंचायत स्तर पर चलाए जाने वाले इस अभियान में हर पंचायत में मां के नाम की एक बगिया बनाने का निर्णय लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में 103 वर्षों से चली आ रही परंपरा, अनंत चतुर्दशी पर 22 झांकियों का भव्य कारवां

इंदौर में अनंत चतुर्दशी झांकी परंपरा इस साल 103 वर्षों की विरासत के साथ मनाई जाएगी। 25 सितंबर को 22 झांकियों का भव्य कारवां निकलेगा।

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने तेज किया विकास कार्यों पर जोर

नगर निगम चुनाव से पहले इंदौर में भाजपा ने विकास कार्यों पर जोर दिया है। पार्टी ने 23 सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

आठ साल से उज्जैन के खाद्य विभाग में टिके हुए हैं बसंत दत्त शर्मा, पीएम से शिकायत भी बेअसर

उज्जैन के खाद्य अधिकारी बसंत शर्मा पर मावा व्यापारियों ने पीएम को शिकायत की। जांच रिपोर्ट से पहले माल को नकली घोषित करने और व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उड़ता तीर ट्रेलर रिलीज: आयुष्मान खुराना ने निभाया मजेदार पाक जासूस का रोल

आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस स्पाई-कॉमेडी में वे मजेदार पाक जासूस के किरदार में दिख रहे हैं।

एमआईसी में जीतू यादव का ‘श्रीगणेश’, झांकी मार्ग को जगमगाने में जुटे, बड़ी मुश्किल से मिली है कुर्सी

बड़ी मुश्किल से मिली एमआईसी कुर्सी के बाद जीतू यादव ने अनंत चतुर्दशी के झांकी मार्ग को जगमगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विद्युत विभाग की बैठक में सुरक्षा और लाइटिंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।

उज्जैन में वैष्णोदेवी थीम पर बने गणेश पंडाल में भीषण आग, 11 फीट की प्रतिमा जलकर खंडित

उज्जैन के गणेश पंडाल में वैष्णोदेवी थीम पर भीषण आग लगी। 11 फीट की गणेश प्रतिमा जलकर खंडित हो गई। घटना की जांच जारी है।

अखिलेश यादव का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा अब निष्पक्षता नहीं बची

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अब आयोग निष्पक्ष नहीं रहा। उन्होंने 2027 चुनाव पर भी चिंता जताई।

UNHRC में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, जम्मू-कश्मीर को बताया अभिन्न अंग

UNHRC में भारत ने जम्मू-कश्मीर को अभिन्न अंग बताया और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। PoK में मानवाधिकार उल्लंघन पर भी चर्चा हुई।

स्टांप ड्यूटी घोटाले पर एक्शन में ईडी, बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस, रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी नपेंगे

प्रवर्तन निदेशालय ने स्टांप ड्यूटी घोटाले में बिल्डर विवेक चुघ को नोटिस दिया है। रजिस्ट्रार और उप रजिस्ट्रार भी जांच के दायरे में हैं।

बजार में वापसी: निफ्टी 117 अंक ऊपर, सेंसेक्स 299 अंक बढ़ा, जानें 3 बड़ी वजहें

23 सितंबर 2026 को निफ्टी 117 अंक ऊपर बंद हुआ। बाजार में तेजी की तीन प्रमुख वजहों को समझें। सेंसेक्स भी 299 अंक चढ़ा।