👉 यह भी पढ़ें:
- टेंडर प्रक्रिया के दौरान ब्लैक लिस्टेड बीवीजी को आईएसबीटी का ठेका
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया
- 13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस
- पिता की बात निकली तो कविता पाटीदार की आंखों से निकले आंसू
0:00 left
इंदौर। लोकायुक्त इंदौर इकाई की टीम ने वन परिक्षेत्र कार्यालय सरदापुर में कार्यरत वनपाल दयाराम वर्मा को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। वनपाल ने एक व्यक्ति से खेती का पट्टा देने के नाम पर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने बताया कि उनके पास अमझेरा तहसील, सरदारपुर जिला धार के दिनेश कोली ने शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि वनपाल दयाराम वर्मा अमझेरा में भेरू घाट के समीप वन विभाग की 10 बीघा भूमि पर आवेदक को खेती करने के लिए वन विभाग से पट्टा दिलवाने के नाम पर 50 हजार रिश्वत रिश्वत मांग रहा है। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर आज 20 दिसंबर को ट्रैप दल का गठन कर आरोपी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल, इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक विजय सेलार, चंद्रमोहन बिष्ट, सतीश यादव शामिल थे।



