‘कान्ह-सरस्वती’ की नगरी में ‘गंगा-जमुना’ का आनंद, फिर भी नगर निगम को कोस रहे लोग!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बारिश हर साल होती है। शहर की सड़कें भी डूबती हैं। बस्तियों व घरों में पानी भी भरता है, लेकिन इस बार लोगों ने कुछ ज्यादा ही कर दी। बेचारे नगर निगम वालों की बाट लगा दी। और तो और सीएम साहब तक भी शिकायत पहुंचा दी। सीएम साहब जो कि इंदौर के प्रभारी भी हैं, उन्हें भी बुरा लगा और उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दे डाली, अब अगर सड़कों पर पानी भरा तो…

इसी पानी कांड के दौरान मैं भी अपनी चालू बंद होती बाइक पर सवार तैरता घूम रहा था। पलसीकर चौराहे से लेकर विजय नगर तक के सफर में जो आनंद आया कि बयां नहीं कर सकता। लगा कि बेकार ही हम कान्ह और सरस्वती की सफाई को लेकर नगर निगम पर तोहमत लगाते हैं। यह कहते हैं कि करोड़ों रुपए खर्च के बाद भी शहर की दोनों नदियां अभी भी नाला हैं। मान लो अगर दोनों नदियां साफ हो गईं होतीं और इनमें पानी का बहाव गंगा-जमुना जैसा हो गया होता तो क्या होता? अरे वही होता ना जो हरिद्वार, ऋषिकेश, बनारस, इलाहाबाद, दिल्ली, बिहार, नेपाल आदि में होता है। और ऐसे में हम जिस कृष्णपुरा छत्री के सामने की सड़क को तालाब कह कोस रहे हैं, वह तो कहीं होती ही नहीं और हम शायद छत्री की मुंडेर पर शरण लिए बचाव की गुहार लगा रहे होते।

सड़कों पर तैरता सा मैं भी पानी को खूब कोस रहा था। तभी पानी को भी गुस्सा आया और मैं बाइक सहित छपाक…। थोड़ी देर बाद उठा। हाथ-पांव टटोले, सही-सलामत दिखे तो पानी की ‘सबकुछ’ उतार दी। तभी पानी से आवाज आई मुझे क्यों कोस रहा है?

मैंने पूछा-तब किसे कोसूं। तेरे कारण ही तो उतर गया है ‘हमारे स्वच्छ और सुंदर शहर का पानी।‘

पानी ने कहा-नर्मदा मैया की कृपा के बाद भी जब पूरे साल टैंकर के भरोसे रहते हो तो मुझे ही तो कोसते हो। अब जब एक ही दिन में छह इंच की कृपा कर दी तो भी कोस रहे हो।
मैंने कहा-ऐसी कृपा का क्या फायदा, जिससे पूरा शहर हलाकान हो जाए?

पानी ने कहा-मैं तो पानी हूं। मुझे यह थोड़े ही पता कि तुमने किस सड़क पर गड्‌ढा खोद रखा है। कहां गड्‌ढा खोदने के बाद भी गिट्‌टी-सीमेंट नहीं भरी। और कहां शहर को सुंदर बनाने के लिए ताबड़तोड़ करोड़ों का काम करा रखा है। कहां-कहां फाइलों में फर्जी ड्रेनेज लाइन डाल रखा है। मेरा काम तो पानी की तरह साफ है।

मैंने कहा-जब शहर का हाल तुमसे छुपा नहीं तो थोड़ी रहम ही कर देते। बेचारे महापौर, नगर निगम कर्मियों, पार्षदों पर ही तरस खा लेते?

पानी ने कहा-मैं और रहम। संभ‌व ही नहीं। मैं किसी भाई-ताई के चक्कर में नहीं पड़ता। कोई मंत्री-संत्री-यंत्री मुझे नहीं चमका सकता।

मैंने कहा-ऐसी अकड़ ठीक नहीं।

पानी ने कहा-अब विजय नगर थाने को ही देख लो। शहर की बड़ी अकड़ वाला थाना है। टीआई साहब के कमरे का हाल देखो। साहब तो साहब पूरे थाने के स्टाफ की अकड़ एक झटके में निकाल दी। एफआईआर तो कर नहीं सकते, डंडा भी नहीं चला सकते। अब सब बाल्टी लेकर मुझे भगाने में जुटे हैं।

मैंने हाथ जोड़े और एक ही प्रार्थना की, जब तुम्हारे में इतनी ताकत है तो एक बार सबका पानी क्यों नहीं उतार देते…चेहरे साफ दिखने लगें तो शायद इस शहर का भला हो जाए…

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।