भोपाल। प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने सभी पुलिसकर्मियों को पत्र लिखा है। इसमें नए वर्ष की बधाई के साथ काम में सुधार लाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को अनुशासन और पेशेवर दक्षता में सुधार करना होगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही और कानून की सर्वोच्चता का प्रदर्शन करने की अपील की।
डीजीपी मकवाना ने अपने पत्र में पुलिस के लिए कुछ चुनौतियों का भी जिक्र किया है। उन्होंने साइबर अपराध, नशाखोरी, और यातायात दुर्घटनाओं को पुलिस के सामने गंभीर चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि थाना स्टाफ पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रखकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wangchuk ने अस्पताल से सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने के लिए रखी कई शर्ते
- लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बहाने इंदौर की कर ली बात
- Mallikarjun Kharge ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
- मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना
- पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों के नाम लिखा पत्र- अब भरोसा चाहिए, अब भाजपा चाहिए
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, जनता के नाम सोशल मीडिया पर लिखा पत्र, कहा- हमने लगातार लोगों की सेवा की है
बीते वर्ष में पुलिस की भूमिका की सराहना
डीजीपी मकवाना ने लिखा कि 2024 पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन कई उपलब्धियां भी रही हैं। इसमें शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव कराना शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग और ध्यान चलाने का जिक्र करते हुए डीजीपी ने इसे पुलिस बल को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का सकारात्मक कदम बताया है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस बल की मेहनत और समन्वय से प्रदेश में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सफलता मिलेगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने की अपील की।
प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर का सिद्धांत अपनाएं
डीजीपी ने पुलिसकर्मियों को प्रिवेंशन इज बेटर दैन क्योर का सिद्धांत अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस सिद्धांत का पालन करते हुए, उचित प्रतिबंधात्मक उपाय किए जाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बेसिक पुलिसिंग के साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग बढ़ाने को कहा है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से सुनियोजित और पेशेवर तरीके से कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा है। इसके साथ ही सभी कानूनों और प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने, थाना स्टाफ को पीड़ितों, महिलाओं और बच्चों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश भी दिए हैं।



