भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब प्रदेश के कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसका फायदा करीब 7.30 हजार कर्मचारियों को होगा। यह घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में की।
सीएम ने कहा कि कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग लंबे समय से चल रही है। 2016 से यह मांग लंबित है हम प्रयास कर रहे हैं कि सभी कर्मचारियों के सभी वर्गों के प्रमोशन जल्द से जल्द हो सके। सीएम ने कहा कि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए एक साथ 2024 से 3 प्रतिशत और 1 जनवरी 2025 से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त मंजूर की गई है। अब इनका महंगाई भत्ता केंद्रीय कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत हो गया है। एरियर की राशि का भुगतान पांच समान किस्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
जल्द ही शुरू होगा प्रमोशन
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि बहुत जल्द सभी वर्गों का प्रमोशन शुरू किया जाएगा। 2016 से प्रमोशन का मामला कई कारणों से मामला उलझा हुआ है। ऐसे में हमारी मंत्रिमंडल की एक समिति बनाई गई थी। अधिकारियों के सभी वर्गों से बात कर रहे हैं कि बीच का रास्ता निकाला जाए। भगवान महाकाल चाहेंगे तो जल्दी वह समय आएगा जब हम इसकी न केवल घोषणा करेंगे बल्कि उसे लागू भी करेंगे।



