इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद से पाकिस्तान की तरफ से बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। अफरीदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया है।
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान ने किया है। कश्मीर में तुम लोगों की 800,000 सैनिकों वाली सेना है और फिर भी ऐसा हुआ। इसका मतलब तुम नालायक और निकम्मे हो, क्योंकि तुम लोगों को सुरक्षा नहीं दे सके।अफरीदी ने कहा कि हैरानी की बात है कि हमले के एक घंटे के अंदर ही उनका मीडिया बॉलीवुड में बदल गया। भगवान के लिए, हर चीज को बॉलीवुड मत बनाओ। मैं हैरान हो गया, बल्कि मैं एन्जॉय कर रहा था, जिस तरह की वो बातें कर रहे थे। मैं कह रहा था कि देखो इनकी सोच, ये अपने आप को पढ़े लिखे लोग कहते हैं। अफरीदी ने कहा क दो क्रिकेटर जो भारत के लिए इतना क्रिकेट खेले हैं। एम्बेसडर रह चुके हैं, टॉप क्रिकेटर रह चुके हैं, वे सीधे पाकिस्तान को दोषी मानते हैं। भाई क्यों पाकिस्तान? कोई सबूत ही दिखा दो यार।
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
गांगुली–श्रीवत्स ने दिया था बयान
उल्लेखनीय है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद सौरव गांगुली और श्रीवत्स गोस्वामी जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने पाकिस्तान से क्रिकेट का रिश्ता तोड़ने की बात कही थी। भारत फिलहाल आईसीसी टूर्नामेंट्स या एसीसी टूर्नामेंट्स में ही पाकिस्तान के खिलाफ खेलता है, लेकिन पूर्व क्रिकेटर्स का मानना था कि इन टूर्नामेंट्स में भी पाकिस्तान को बॉयकॉट करना चाहिए।



