भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हुआ। प्रश्नकाल के बाद कांग्रेस ने हंगामा करते हुए वॉकआउट कर दिया। ध्यानाकर्षण के बाद सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सोमवार को सदन की कार्यवाही से पहले बुधनी से भाजपा विधायक रमाकांत भार्गव और अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। विजयपुर के विधायक मुकेश मल्होत्रा सदन में नहीं पहुंच पाए, इसलिए उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी। आज प्रश्नकाल में केवल दो प्रश्न ही हो पाए। विधायक सुरेश राज्य और विधायक जयवर्धन सिंह ने अपने क्षेत्र में हुए कार्यों को लेकर सवाल किए। इसके बाद प्रश्नकाल खत्म हो गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शून्यकाल में खाद संकट पर चर्चा करना चाहते थे। इसी बीच बांग्लादेश का मुद्दा उठ गया। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार खाद संकट पर चर्चा नहीं करना चाहती और हंगमा करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। विधानसभा से बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, भाजपा सरकार के संरक्षण में पूरे प्रदेश में कई लोग नकली खाद बेच रहे हैं। सरकार इसे रोके। कांग्रेस विधायक खाद के खाली बैग लेकर विधानसभा पहुंचे थे। कांग्रेस विधायकों ने गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी भी की।
पूर्व मंत्री ने स्कूल में यौन शोषण का मामला उठाया
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर के माल्थोन के एक स्कूल में बच्चे के यौन शौषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं कई स्कूलों में हो रही हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री से कहा, जो जवाब सदन में दिया जाए उसे एक बार चेक जरूर कर लें। ऐसा नहीं हो कि अफसरों ने जो लिखकर दे दिया उसी को मान लिया जाए।



