👉 यह भी पढ़ें:
- क्या बर्फ पिघलने लगी है…सीएम यादव के साथ मंत्री विजयवर्गीय की इस तस्वीर ने मध्यप्रदेश की सियासत में शुरू किया चर्चाओं का दौर
- सीएम यादव ने इंदौर में किया 800.19 करोड़ रुपए की जलप्रदाय योजना का भूमिपूजन, कहा- हमने इंदौर की कठनाई को अंतर्मन से महसूस किया है
- डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में बोले सीएम यादव-जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी, अपराधियों में भय और आमजन में भरोसा पैदा करे पुलिस
- सीएम यादव ने सुलझाईं इंदौर की कई उलझनें, मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर लिया फैसला, ट्रैफिक सुधार के लिए बनेगा प्लान
- भोपाल में बोले सीएम यादव-राहुल गांधी सेना से सबूत मांगते हैं, दिग्विजय सिंह नक्सलियों के लिए आंसू बहाते हैं
- इंदौर के डीआरपी लाइन में सीएम यादव ने किया शस्त्र पूजन , कहा- प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से होगी पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, चेटबॉट भी लॉन्च
0:00 left
इंदौर। मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव गुरुवार को इंदौर कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्हें बड़वानी में विश्व सिकल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर से जाना संभव नहीं हो पाया। सीएम कलेक्टोरेट से ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसी साल से लाडली बहना योजना की राशि 1500 रुपए कर दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि हमारे संकल्प पत्र की घोषणा है कि लाडली बहना योजना की राशि हम तीन हजार करेंगे। इसे हम डंके की चोट पर कह रहे हैं। जब हमने सरकार बनाई तो यह राशि एक हजार रुपए थी, आज 1250 रुपए दे रहे हैं। इसी साल से हम 250 रुपए रक्षाबंधन पर देंगे और दीपावली से 1500 रुपए चालू कर देंगे। 2026 और 2027 में फिर बढ़ाएंगे। 2028 में चुनाव आ जाएगा, तब तक हम हर हालत में 3000 करेंगे। यह चोरी नहीं है यह हमारी उनके प्रति वचनबद्धता है, जो हमने संकल्प पत्र में लिया था।
कांग्रेस के लोग अय्यासी करते हैं
कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जो लोग इसे अय्यासी कहते हैं, अय्यासी तो कांग्रेस के लोग करते हैं। उनके रिकॉर्ड हैं इस बात के लिए। इसीलिए उनके सारे नेता जमानत पर हैं। वो क्या कर रहे हैं, यह कोई छुपी हुई बात है क्या। कांग्रेस समझ ले कि भाजपा के लोग जनता के लिए जवाबदार हैं, अपनी सरकार को जवाबदेही से चलाना जानते हैं।
अनवर डकैत के मामले में सख्त रुख
लव जिहाद से जुड़े मामले में अनवर डकैत पर कार्रवाई को लेकर सीएम ने कहा कि हमारे राज्य के अंदर जो कानून तोड़ेगा उसे निपटना भी जानते हैं। वह डकैत हो या डकैत का बाप हो, सबसे निपटना हम जानते हैं। हमने कहा है प्रशासन से कि आप ढूंढिए और जहां मिलते हैं वहां पकड़िए और अगर हाथ नहीं आता तो जो मर्जी करिए।



