सीएम मोहन यादव ने कहा-विकास के हर दौर में अग्रणी बना रहेगा इंदौर, स्नेह धाम के लोकार्पण के साथ ही करोड़ों के विकास कार्यों की शुरुआत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सीएम डॉ.मोहन यादव ने आज स्टार चौराहा इंदौर पर आयोजित कार्यक्रम में वृद्धजनों के लिए बनाए गए स्नेह धाम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सीएम यादव ने कहा कि कि हर दौर में विकास के मामले में इंदौर अग्रणी बना रहेगा।

सीएम यादव ने वृद्धजनों के लिए बनाए गए स्नेह धाम का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल बच्चा-बच्ची कहीं काम करने चले जाते हैं, तो माता-पिता अलग रह जाते हैं। ऐसे में यह स्नेह धाम उनके काम आएगा। यह एक अच्छा प्रयोग है। सीएम ने कहा कि संयुक्त परिवार में बुजुर्ग घर की शोभा होते थे, लेकिन आज आपाधापी की जिंदगी में यह एक चुनौती है।

16 करोड़ की लागत से बना है भवन

स्नेह धाम का निर्माण 16 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। इसमें कुल 32 फ्लैट बनाए गए हैं। यह परियोजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ आवास प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

इस अवसर पर सीएम ने इंदौर को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। 381 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी। इसमें एमआर-11 की मास्टर प्लान की रोड, योजना 136 में 100 करोड़ की लागत से बनने वाली बिल्डिंग, टीपीएस योजनाओं के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य और जल टंकियों के निर्माण कार्य शामिल हैं। प्राधिकरण द्वारा टीपीएस-4 में रोड और क्रश बैरियर, मास्टर प्लान रोड, बिजली के सब-स्टेशनों, योजना 166 में विद्युतीकरण, टीपीएस-10 के अंतर्गत ग्राम बांगड़दा, पाल कांकरिया और टिगरिया बादशाह में कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही योजना 151 और 169बी में 21 मीटर ऊंची पानी की टंकियों का भी निर्माण कराया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब, एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचा

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस प्रदूषण से स्थानीय नागरिकों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी, पटाखों से नुकसान

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी। पटाखों की चिंगारियों से कई दुकानों और वाहनों को नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने आग बुझाई।

दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक दिवाली पर आगजनी, फैक्ट्री और दुकानें जलीं

दिवाली पर दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक फैक्ट्रियों और दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुईं। शॉर्ट सर्किट और पटाखे कारण माने गए। कोई हताहत नहीं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात राष्ट्रपति भवन में 8 नवंबर 2026 को हुई।

दिवाली पर गोलगप्पे से फूड पॉइजनिंग, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से सिद्धार्थनगर में फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुए। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर मोहम्मद शमी की टूटी उम्मीदें, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी की न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, कोचों ने बड़ा बयान दिया। शमी के संन्यास से टीम में बड़ा बदलाव।

अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में भेष बदलकर लूट कर रही सरकार, 2027 में नई सरकार बनाकर स्कूल खोलेंगे

अखिलेश यादव ने यूपी में भेष बदलकर लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने 2027 में नई सरकार बनाकर प्राथमिक स्कूल खोलने का वादा किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाथुला सीमा पर जवानों संग मनाई दीपावली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम की नाथुला सीमा पर जवानों संग दिवाली मनाई। शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन को लेकर हिंसक झड़प, 26 घायल

मध्य प्रदेश शाजापुर में कब्रिस्तान जमीन विवाद के कारण हिंसक झड़प हुई। इस संघर्ष में 26 लोग घायल हुए और 39 पर FIR दर्ज की गई।