कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का शशि थरूर पर वार, कहा-कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी, थरूर ने दिया जवाब-आसमान किसी का नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की बार-बार तारीफ के बाद कांग्रेस नेता उन पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बुधवार को थरूर का नाम लिए बिना कहा कि हमारे लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। लेकिन कुछ लोग कहते हैं मोदी पहले, देश बाद में आता है। खड़गे ने कहा कि ऐसे में हम क्या करें?

पत्रकारों ने जब खड़गे से शशि थरूर के उस लेख के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर उनकी छवि की तारीफ की थी, तो उन्होंने हल्के–फुल्के अंदाज में कहा कि मैं अंग्रेजी ठीक से पढ़ नहीं पाता, लेकिन उनकी भाषा बहुत अच्छी थी। इसलिए हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति में रखा है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता थरूर पर निशाना साध चुके हैं।

थरूर ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

खड़के के बयान के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजनीति गर्मा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है–उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं। इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा तो यह जा रहा है कि शशि थरूर अपने इस पोस्ट के माध्यम से कही अपनी अगली उड़ान या पार्टी से तनाव के बीच कई बड़ा फैसला लेने वाले हैं?

बार-बार हो रही भाजपा में जाने की चर्चा

जब पहलगाम हमले के बाद विदेशों में सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाना था, तब केंद्र सरकार ने कांग्रेस आलाकमान के नामों को दरकिनार कर शशि थरूर का नाम फाइनल किया। इसके बाद भी थरूर को लेकर कांग्रेस में काफी बयानबाजी हुई थी। हालांकि थरूर इससे इनकार कर चुके हैं, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस में जो उनकी स्थिति है और वे पीएम मोदी के जितने करीब आता जा रहे हैं अटकलों का बाजार गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दीपावली के दूसरे दिन इंदौर की सड़कों से 1500 टन से ज्यादा कचरा साफ

दीपावली के दूसरे दिन इंदौर की सड़कों से 1500 टन से ज्यादा कचरा साफ किया गया। नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ बनाया।

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज, भोपाल-इंदौर में पारा 15 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ा है। भोपाल और इंदौर में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ठंडी हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब, एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंचा

इंदौर में दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है और AQI खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। इस प्रदूषण से स्थानीय नागरिकों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी, पटाखों से नुकसान

दीपावली की रात इंदौर में 6 जगहों पर आग लगी। पटाखों की चिंगारियों से कई दुकानों और वाहनों को नुकसान हुआ। दमकल विभाग ने आग बुझाई।

दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक दिवाली पर आगजनी, फैक्ट्री और दुकानें जलीं

दिवाली पर दिल्ली-गाजियाबाद से पटना तक फैक्ट्रियों और दुकानों में आगजनी की घटनाएं हुईं। शॉर्ट सर्किट और पटाखे कारण माने गए। कोई हताहत नहीं।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात, दीवाली की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात राष्ट्रपति भवन में 8 नवंबर 2026 को हुई।

दिवाली पर गोलगप्पे से फूड पॉइजनिंग, 30 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर

दिवाली पर गोलगप्पे खाने से सिद्धार्थनगर में फूड पॉइजनिंग की घटना हुई। 30 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती, बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

कुलगाम में आतंकियों के दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद हुए। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी सफलता मिली।

न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर मोहम्मद शमी की टूटी उम्मीदें, रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद शमी की न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, कोचों ने बड़ा बयान दिया। शमी के संन्यास से टीम में बड़ा बदलाव।

अखिलेश यादव ने कहा- यूपी में भेष बदलकर लूट कर रही सरकार, 2027 में नई सरकार बनाकर स्कूल खोलेंगे

अखिलेश यादव ने यूपी में भेष बदलकर लूट का आरोप लगाया है। उन्होंने 2027 में नई सरकार बनाकर प्राथमिक स्कूल खोलने का वादा किया।