कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का शशि थरूर पर वार, कहा-कुछ लोगों के लिए देश से पहले मोदी, थरूर ने दिया जवाब-आसमान किसी का नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी की बार-बार तारीफ के बाद कांग्रेस नेता उन पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बुधवार को थरूर का नाम लिए बिना कहा कि हमारे लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। लेकिन कुछ लोग कहते हैं मोदी पहले, देश बाद में आता है। खड़गे ने कहा कि ऐसे में हम क्या करें?

पत्रकारों ने जब खड़गे से शशि थरूर के उस लेख के बारे में पूछा जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और वैश्विक स्तर पर उनकी छवि की तारीफ की थी, तो उन्होंने हल्के–फुल्के अंदाज में कहा कि मैं अंग्रेजी ठीक से पढ़ नहीं पाता, लेकिन उनकी भाषा बहुत अच्छी थी। इसलिए हमने उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति में रखा है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेता थरूर पर निशाना साध चुके हैं।

थरूर ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

खड़के के बयान के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राजनीति गर्मा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लिखा है–उड़ने के लिए इजाजत मत मांगो, पंख तुम्हारे हैं और आसमान किसी का नहीं। इस पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा तो यह जा रहा है कि शशि थरूर अपने इस पोस्ट के माध्यम से कही अपनी अगली उड़ान या पार्टी से तनाव के बीच कई बड़ा फैसला लेने वाले हैं?

बार-बार हो रही भाजपा में जाने की चर्चा

जब पहलगाम हमले के बाद विदेशों में सांसदों का प्रतिनिधिमंडल भेजा जाना था, तब केंद्र सरकार ने कांग्रेस आलाकमान के नामों को दरकिनार कर शशि थरूर का नाम फाइनल किया। इसके बाद भी थरूर को लेकर कांग्रेस में काफी बयानबाजी हुई थी। हालांकि थरूर इससे इनकार कर चुके हैं, लेकिन वर्तमान में कांग्रेस में जो उनकी स्थिति है और वे पीएम मोदी के जितने करीब आता जा रहे हैं अटकलों का बाजार गर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

वैश्विक दाऊदी बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने इंदौर में किया आगमन, 7 जिलों में प्रवास करेंगे

वैश्विक दाऊदी बोहरा धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन ने इंदौर में आगमन किया। वे मालवा और निमाड़ के 7 जिलों में प्रवास करेंगे।

भोपाल: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया के इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी का वीडियो वायरल

भोपाल में निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया के इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में उनकी निर्दोषता का दावा किया गया। मामले की जांच जारी है।

इंडिया ए से रजत पाटीदार हुए बाहर, अनादि तागड़े बनीं इंडिया अंडर-19 बी की कप्तान

रजत पाटीदार की चोट के कारण इंडिया ए टीम से बाहर होने के बाद, अनादि तागड़े को इंडिया अंडर-19 बी की कप्तानी सौंपी गई है।

मप्र दुग्ध संघ के सांची पेड़ों में फफूंद का मामला, सभी केंद्रों से वापस बुलाए पैकेट

मप्र दुग्ध संघ के सांची पेड़ों में फफूंद का मामला सामने आया है। सभी केंद्रों से प्रभावित पैकेट वापस बुलाए गए हैं। जांच जारी है।

शहडोल में पुलिस से डरकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत, एक अस्पताल में भर्ती

शहडोल में पुलिस से डरकर तालाब में कूदे चार युवक, तीन की मौत; एक युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच कर रही है।

पंचकूला में चलती एंबुलेंस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

पंचकूला में चलती एंबुलेंस में लगी आग, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

चंद्रबाबू नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की फिर उठाई मांग, कहा-भ्रष्टाचार और कालेधन पर लगेगी रोक

चंद्रबाबू नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगेगी।

गिरिराज सिंह का हमला: सोनिया गांधी कारसेवकों के लिए नहीं दिखाईं संवेदना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी कारसेवकों के लिए संवेदना नहीं दिखाती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया।

TMC विधायक परेशराम दास यौन उत्पीड़न के आरोप में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार

परेशराम दास TMC विधायक को कोलकाता एयरपोर्ट से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया। विधायक मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे।

डिंडोरी के सरई बांध में नहाने के दौरान डूबीं तीन नाबालिग बच्चियां, दो की मौत

डिंडोरी के सरई बांध में तीन नाबालिगों के नहाने के दौरान हादसा हुआ। दो बच्चियों की डूबने से मौत, एक बच्ची बची। पुलिस जांच कर रही है।