इंदौर। रेप के आरोप में आजीवन कारावस की सजा काट रहा आसाराम फिर इंदौर आया है। शनिवार को वह रुटीन चेकअप के लिए सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचा। वह वहां करीब आधे घंटे रहा। उसकी हार्ट संबंधी जांचें हुईं। उसके आने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके अनुयायी भी अस्पाल पहुंच गए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी वह फरवरी में जांच के लिए इसी हॉस्पिटल में पहुंचा था। इसके बाद कोर्ट की मनाही के बाद भी खंडवा रोड स्थित आश्रम में प्रवचन भी दिया था। प्रवचन के वीडियो वायरल होने के बाद वह अचानक इंदौर से रवाना हो गया था। आसाराम करीब आधा घंटा अस्पताल में रहा। सफेद कुर्ते और केसरिया साफा में आसाराम कार से उतरने के बाद पूरे समय व्हील चेयर पर ही रहा। इस दौरान किसी से ज्यादा बातचीत नहीं की। जांच के दौरान फ्लोर पर बाहरी लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। सुरक्षा और अन्य व्यवस्था का जिम्मा आसाराम के आश्रम के वॉलंटियर्स ने संभाला। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद कुछ जांचें लिखी हैं। रिपोर्ट आने के बाद इलाज शुरू होगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?
- योजना 171 की 13 संस्थाओं का ऑडिट ही आधा-अधूरा, कई सारे केस, फिर कैसे लोगों को प्लॉट देने जा रहा आईडीए?
- बंटी नागर सुसाइड केस : क्या देनदारी से ज्यादा लेनदारी से परेशान थे प्रॉपर्टी कारोबारी?
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!
- भाजपा की संकल्प सभा में सफाईकर्मियों का हंगामा, नेताओं को करना पड़ा विरोध का सामना



