भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अभी अपने नेता मनोहर धाकड़ से पीछा छुड़ाई ही थी कि अब एक और नेता ने अपना कमाल दिखा दिया है। अब भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने अपने नेता जीत निशोदे को युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री पद से हटा दिया।
बताया जाता है कि भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल के अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत को पद से हटाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी हटा दिया है। पुरोहित ने एक पत्र जारी कर कहा है कि हाल ही मुझे आपके आपत्तिजनक कार्यों के संबंध में पता चला है, जिससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। अत: आपको भाजपा की प्राथमिक सदस्यता एवं पार्टी के सभी दायित्व से मुक्त किया जाता है। वीडियो में जीत निशोदे महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। इससे पहले भाजपा नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वाला वीडियो वायरल हुआ था। इसकी चर्चा पूरे देश में हुई थी और मध्यप्रदेश भाजपा की जमकर किरकिरी हुई थी।
👉 यह भी पढ़ें:
- IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
कांग्रेस ने साधा निशाना
भाजपा मंडल महामंत्री का आपत्तिजनक हाल में वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा– भाजपा जो परंपरा और संस्कारों की बात करती है और अभी कुछ दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया पार्टियों को सर्टिफिकेट बांट रहे थे कि किसका कैसा चरित्र है तो अब भाजपा को यह बताना चाहिए कि क्या उसका यही चरित्र है। ऐसी अश्लील हरकतें करना क्या भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को सिखाती है?



