👉 यह भी पढ़ें:
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Himachal Pradesh Viral Video: NH-5 पर मौत बनकर टूटा पुल! डंपर समेत सतलुज नदी में गिरा ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
- Himachal Pradesh Accident: मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का शिकार! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
0:00 left
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर सोमवार को बाइक से टकरा कर एक पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप के नीचे दबने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है। पिकअप में बाराती सवार थे।
पुलिस के अनुसार सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बैगा परिवार के लड़के की बारात देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। विवाह के बाद बाराती पिकअप में सवार होकर मझौली लौट रहे थे। इस दौरान करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही बाइक से टकराकर पिकअप पलट गई। थाना प्रभारी डीके दहिया के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल चार बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का उपचार चल रहा है।



