ऑपरेशन सिंदूर से सबक: भारतीय सेना खरीदेगी 850 कामिकाजे ड्रोन, ₹2,000 करोड़ के सौदे पर जल्द मुहर
आधुनिक युद्ध की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना अपनी मारक क्षमता को और मजबूत करने जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मिले अनुभवों के आधार पर सेना 850 कामिकाजे ड्रोन खरीदने की तैयारी में है। करीब 2,000 करोड़ रुपये के इस बड़े रक्षा सौदे को दिसंबर के अंत तक रक्षा अधिग्रहण परिषद से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
- Indian Shooting Legend Jaspal Rana Passes Away: 49 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनु भाकर के कोच के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
- Middle East Crisis: होर्मुज में बड़ा एक्शन! अमेरिका ने मार गिराए ईरान के 2 ड्रोन, क्या युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया?
- Ahmedabad Breaking News: आधी रात चला बड़ा ऑपरेशन! 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी घुसपैठियों का खुलासा

इसे फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि कम समय में सेना को यह अत्याधुनिक हथियार प्रणाली उपलब्ध कराई जा सके। प्रस्ताव के मुताबिक, सभी ड्रोन और लॉन्चर स्वदेशी स्रोतों से ही खरीदे जाएंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कामिकाजे ड्रोन की उपयोगिता स्पष्ट रूप से सामने आई थी। इन ड्रोन ने दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमले, निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया में अहम भूमिका निभाई। इन्हीं अनुभवों के आधार पर सेना ने भविष्य के युद्धों में इनकी की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है।
सेना की दीर्घकालिक योजना के तहत भविष्य में करीब 30,000 लोइटरिंग म्यूनिशन शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है
सेना के अनुसार, कामिकाजे ड्रोन आधुनिक युद्ध में गेम चेंजर साबित हो रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ने से भारतीय सेना की सटीक हमला क्षमता, निगरानी, खुफिया जानकारी और त्वरित कार्रवाई और मजबूत होगी।



