नई दिल्ली। जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर करणी सेना ने इनाम की घोषणा की है। करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को 1,11,11,111 रुपए देने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी के हत्यारे लॉरेंस बिस्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को क्षत्रिय करणी सेना पुरस्कृत करेगी।
उल्लेखनीय है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। इसी गैंग की तरफ से सलमान खान को भी लगातार धमकियां दी जा रही है। करणी सेना के प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में भी बिश्नोई गैंग का नाम शामिल था। 5 दिसंबर 2023 को जयपुर स्थित उनके घर में घुसकर गोली मार दी गई थी। हत्या के कुछ घंटों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। तब से करणी सेना लॉरेंस के पीछे पड़ी है।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिस–लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
- अमेरिका से भारत लाया गया गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, दिल्ली एयरपोर्ट पर एनआईए ने किया गिरफ्तार
- लॉरेंस बिश्नोई गैंग कनाडा में आतंकी संगठन घोषित, भारत में सक्रिय इस गैंग का कनाडा में भी असर
- हरदा..करणी सेना का प्रदर्शन..अन्य जिलों से पहुंचे लोग..पुलिस ने रोका
- हरदा में एक हीरे की लड़ाई आखिर कांग्रेस-भाजपा में कैसे बदल गई, क्या पुलिस से भी हुई है लापरवाही?
- एक वाट्सएप ग्रुप पर मोदी और शाह को लेकर अभद्र टिप्पणी, करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने मैसेज करने वालों को दी चेतावनी



