दो दिन में 40 विमानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, इंडिगो-विस्तारा और एयर इंडिया के विमान शामिल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। विमानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को फिर से 30 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जाता है कि इसमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया के विमान शामिल हैं। अधिकांश विमानों को सुरक्षा जांच के बाद रवाना कर दिया गया।यह सिलसलिा मंगवार को भी जारी रहा। मंगलवार को इंडिगो की 19 उड़ानों को धमकी मिली है, जिनमें से 7 इंटरनेशनल उड़ानें हैं। करीब 90 प्रतिशत फर्जी कॉल विदेशों से आए हैं।

उल्लेखनीय है कि देश की एयरलाइन कंपनियों के विमानों बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला पिछले कुछ समय से जारी है। अक्टूबर माह में इसमें काफी तेजी आई है। बताया जाता है कि सोमवार रात को ही 30 विमानों में बम होने की धमकी दी गई। इसमें इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया के विमान शामिल हैं। इस संबंध में इंडिगो के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि उसके चार विमानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिला था। अलर्ट के बाद सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। इन उड़ानों के यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए हैं। इसी तरह एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानों को धमकी मिली थी। विस्तारा के एक प्रवक्ता ने भी कहा कि सोमवार को संचालित होने वाली उसकी कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह में 120 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। सोमवार को ही नागरिक उड्‌ड्यन मंत्री के राममोहन नायडू ने इस पर चिन्ता जताते हुए कहा था कि सरकार इसपर गंभीरता से सोच रही है। ऐसी धमकी देने वालों को नो फ्लाइंग सूची में डाला जाएगा। इसके साथ ही कानून में भी कुछ संशोधन होंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

करोड़पति निकला इंदौर का प्रधान आरक्षक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त की एक साथ कार्रवाई

इंदौर के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त ने 15 स्थानों पर छापेमारी की। आरोप हैं कि उन्होंने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।

इंदौर: बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन आज से शुरू

इंदौर में बायपास एमआर-10 जंक्शन ब्रिज की दोनों लेन 14 अक्टूबर से चालू हो गई हैं। इससे क्षेत्र के ट्रैफिक में महत्वपूर्ण राहत मिलेगी।

सत्तन का सरकार पर हमला: अवैध नशे के कारोबार में शासन की मिलीभगत?

सत्तन का सरकार पर हमला अवैध नशे के कारोबार को लेकर हुआ भारी। पुलिस प्रशासन की विफलता और शासन पर मिलीभगत के आरोप उठे।

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।