👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- कुलगाम में बड़ा हादसा: CRPF के बंकर वाहन से ट्रक की जोरदार टक्कर, 5 जवान घायल
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
0:00 left
श्रीनगर। जम्मू–कश्मीर के कुलगाम जिले के खुडवानी क्षेत्र से एक हादसे की खबर है। श्रीनगर–जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा के काफिले की तीन बसों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
बताया जाता है कि यह हादसा टैचलू क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ जब बालटाल की ओर जा रहे यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। करीब नौ श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार देने के बाद सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अनंतनाग रेफर कर दिया गया है। सभी घायल श्रद्धालुओं की चोटें मामूली हैं और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।



