0:00
0:00 left
पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जारी की 14 स्थानीय आतंकियों की सूची
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की है। इन आतंकियों पर पाकिस्तान से आए बाहरी आतंकियों को जमीन और चिकित्सा सहायता प्रदान करने का आरोप है।
सूची के अनुसार, इन आतंकियों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है और ये तीन प्रमुख पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों — हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद — से जुड़े हैं। इसमें 3 आतंकी हिजबुल, 8 लश्कर-ए-तैयबा और 3 जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं।
जारी की गई सूची में शामिल आतंकी:
-
अदिल रहमान डेंटू (21): 2021 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा, सोपोर जिले का कमांडर
-
आसिफ अहमद शेख (28): जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी, अवंतीपोरा जिले का कमांडर
-
अहसन अहमद शेख (23): पुलवामा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा आतंकी
-
हारिस नजीर (20): 2023 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा, पुलवामा निवासी
-
आमिर नजीर वानी (20): 2024 से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा, पुलवामा में सक्रिय
-
यावर अहमद भट: पुलवामा निवासी, 2024 से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा
-
आसिफ अहमद खंडे (24): शोपियां निवासी, जुलाई 2015 से हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा
-
नसीर अहमद वानी (21): 2019 से शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकी
-
शाहिद अहमद कुटाय (27): शोपियां में सक्रिय, लश्कर-ए-तैयबा और उसके फ्रंट संगठन TRF से जुड़ा
-
आमिर अहमद डार: 2023 से शोपियां में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य
-
अदनान सफी डार: 2024 से लश्कर-ए-तैयबा और TRF के लिए काम कर रहा, सूचना संप्रेषक
-
ज़ुबैर अहमद वानी उर्फ अबू उबैदा उर्फ उस्मान (39): अनंतनाग में हिजबुल का ऑपरेशनल कमांडर
-
हारून रशीद गनई (32): हिजबुल का आतंकी, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से प्रशिक्षण प्राप्त कर हाल ही में लौटे
-
जाकिर अहमद गनी (29): कुलगाम निवासी, लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य, सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल
गौरतलब है 22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटक मारे गए। हमले में दो स्थानीय आतंकी और तीन पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे। पाकिस्तानी आतंकियों का नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा है, जबकि स्थानीय आतंकियों का नाम अदिल गूरी और अहसन है। सभी पर 20-20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Pakistan Breaking News: कराची में रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका और ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 आतंकवादी ढेर हो गए तो वहीं, चार जवान मारे गए
- पहलगाम आतंकी हमले की जांच चीन तक पहुंची, एनआईए ने मांगी मदद
- पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एनआईए ने दाखिल की चार्जशीट, लश्कर के टॉप कमांडर साजिद जट्ट ने रची थी साजिश
- बड़ा सुरक्षा अलर्ट: पुलवामा जैसी आतंकी साज़िश रच रहा जैश-ए-मोहम्मद, कई राज्यों में हाई अलर्ट
- दिल्ली ब्लास्ट को केंद्र सरकार ने माना आतंकी हमला, मोदी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा



