0:00
0:00 left
पाकिस्तान एयरस्पेस बंद ; भारतीय एयरलाइन्स के लिए DGCA की एडवाइजरी
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरलाइनों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का सीधा असर भारत की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर देखने को मिल रहा है।
इस स्थिति को देखते हुए भारतीय विमानन नियामक संस्था, नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को एयरलाइन कंपनियों के लिए एक अनिवार्य एडवाइजरी जारी की है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के चलते विशेष रूप से दिल्ली समेत उत्तर भारत के शहरों से आने-जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का यात्रा समय बढ़ गया है।
DGCA ने सभी एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को उड़ान से जुड़ी जानकारी समय पर उपलब्ध कराएं और यात्रा के दौरान खाने-पीने की समुचित सुविधाएं सुनिश्चित करें।
एडवाइजरी में कहा गया है कि एयरलाइनों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे यात्रियों को एयरस्पेस प्रतिबंध से जुड़ी जानकारी, बदले हुए रूट, यात्रा में लगने वाले अतिरिक्त समय और रास्ते में संभावित रुकानों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करें।DGCA ने निर्देश दिया है कि लंबी उड़ानों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई जाए और हवाई अड्डों पर जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एयरलाइंस अपने कॉल सेंटर और ग्राहक सेवा टीमों को उड़ानों में हो रही देरी की जानकारी साझा करने और यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिए तैयार रखें।साथ ही, यदि उड़ानों में आवश्यक समय से अधिक देरी होती है, तो एयरलाइनों को यात्रियों को मुआवज़ा देने के लिए भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना



