क्या संकट में है इंडिगो : एक माह में 1232 फ्लाइट्स रद्द, आज की घटना के बाद डीजीसीए ने कहा-मुख्यालय में पेश होकर दें पूरी जानकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट लगातार रद्द हो रही हैं। बुधवार को ही 70 से अधिक फ्लाइटें रद्द हुईं। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार एक महीने में इंडिगो की 1232 उड़ानें रद्द हुई है। अब डीजीसीए ने एयरलाइन से जवाब मांगा है।

डीजीसीए ने एयरलाइन को तत्काल मुख्यालय में पेश होकर मौजूदा स्थिति की पूरी जानकारी देने को कहा है। डीजीसीए ने देरी तथा रद्दीकरण को कम करने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। इंडिगो में यात्रा करने वालों को यह सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट्स की स्थिति जांच लें।

👉 यह भी पढ़ें:

बताया जाता है कि इंडिगो एयरलाइन में उड़ानों में हो रही देरी और रद्दीकरण के पीछे एक अहम वजह चालक दल (क्रू) की भारी कमी है। विशेषकर इंडिगो पायलट की समस्या से जूझ रहा है। यह समस्या तब शुरू हुई जब पिछले महीने संशोधित उड़ान ड्यूटी समय सीमा मानदंडों को लागू किया गया। इन नए नियमों में चालक दल के लिए आराम के ज्यादा घंटे और काम की समय–सारणी अनिवार्य कर दी गई। हालांकि, इंडिगो अपने विशाल उड़ान नेटवर्क को इन सख्त नए मानदंडों के अनुसार तुरंत व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जिसके चलते उसके पास पर्याप्त संख्या में पायलट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।

इंडिगो से डीजीसीए ने मांगा पूरा विवरण

डीजीसीए की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इंडिगो को निर्देश दिया गया है कि वह मौजूदा व्यवधानों की वजहों का पूरा विवरण पेश करे। डीजीसीए ने स्पष्ट किया कि एयरलाइन को न केवल कारण बताने होंगे, बल्कि यह भी बताना होगा कि आगे ऐसा दोबारा न हो, इसके लिए उसकी योजना क्या है। हवाई यात्रियों की बढ़ती शिकायतों और सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो तथा प्रतिक्रिया को देखते हुए डीजीसीए इस मामले को गंभीरता से ले रही है। डीजीसीए ने कहा कि वह स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।