भारत–ईयू रक्षा साझेदारी को नई रफ़्तार: समुद्री सुरक्षा से साइबर डिफ़ेंस तक सहयोग बढ़ेगा
यूरोपीय संघ (ईयू) ने भारत के साथ एक नए और अहम रक्षा समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जता दी है। यह जानकारी ईयू की उपाध्यक्ष और विदेश व रक्षा नीति मामलों की हाई रिप्रेज़ेंटेटिव काया कलास ने दी।
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- New Medicine Rules 2026: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी ये सिरप! सरकार के नए नियम से मेडिकल स्टोर्स में बड़ा बदलाव
- IND vs ENG: टीम इंडिया का T20 सिंहासन छिना! इंग्लैंड बना दुनिया की नई नंबर-1 टीम, क्या खत्म हो गया भारत का दबदबा?
- US-Iran Deal के बाद नया बवाल! Hormuz Strait पर ईरान वसूलेगा फीस? क्या फिर बढ़ेगा Middle East Tension और Oil Crisis?
- NEET 2026 Re-Exam से पहले Telegram Ban! क्या पेपर लीक पर लगेगी लगाम या बढ़ेगा नया सियासी घमासान?
- Defence Production Boom: PM Modi के ‘Atmanirbhar Bharat’ ने रचा इतिहास! 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड पर पहुंचा भारत, दुनिया को चौंकाने की तैयारी?
कलास ने कहा, “यूरोप भारत के साथ एक मजबूत और नए एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज ईयू ने भारत के साथ एक नई सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है।”
उन्होंने बताया कि इस समझौते के ज़रिए भारत और ईयू के बीच समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद के ख़िलाफ सहयोग और साइबर डिफ़ेंस जैसे अहम क्षेत्रों में तालमेल और मजबूत होगा।
काया कलास के अनुसार, उन्हें उम्मीद है कि अगले हफ़्ते नई दिल्ली में होने वाले ईयू–भारत शिखर सम्मेलन के दौरान इस सुरक्षा और रक्षा साझेदारी समझौते पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए जाएंगे।



