भारत ने इजराइल के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के बयान पर जताई सहमति
इजराइल और लेबनान की सीमा पर बिगड़ती सुरक्षा स्थितियों पर चिंता जाहिर करने के साथ ही भारत ने इजराइली कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के बयान पर अपनी सहमति जताई है.न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है, एक प्रमुख सैनिक योगदान देने वाले देश के तौर पर भारत, 34 सैन्य योगदान देने वाले देशों की तरफ से जारी संयुक्त बयान से पूरी तरह से सहमत है.भारत के मुताबिक शांति सैनिकों की सुरक्षा और संरक्षण सबसे अहम है और इसे मौजूदा यूएनएससी प्रस्तावों के हिसाब से सुनिश्चित किया जाना चाहिए.वहीं लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के एक और सैनिक के घायल होने की खबर है.
👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- वेस्ट बैंक में इजराइल का बड़ा कदम: E1 में 1,200 नए सेटलमेंट घरों की योजना पर बढ़ा विवाद
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
यूनिफिल ने कहा है कि दक्षिणी लेबनान में गोलीबारी की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र का एक शांति सैनिक घायल हो गया है. इस घटना के बाद अब संयुक्त राष्ट्र के घायल शांति सैनिकों की संख्या पांच पहुंच गई है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी इसराइल से लेबनान में हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति सैनिकों पर गोलीबारी बंद करने के लिए कह चुके हैं.



