👉 यह भी पढ़ें:
- फरीदाबाद के पास जेवर एक्सप्रेसवे पर फ्लाईओवर निर्माण के दौरान पलटी क्रेन, कई मजदूर दबे
- कनाडा में भारतीय मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, घर में घुसकर चाकू से किया हमला
- तमिलनाडु को झकझोर देने वाला अपराध: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, DMK यूथ विंग पदाधिकारी गिरफ्तार
- समयपुर बादली में सनसनी: पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार
- गिरिडीह में सनसनी: झामुमो नेता राकेश महतो की हत्या, शव जलाने की कोशिश के बाद सड़क जाम
- बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा जारी, पेट्रोल पंप पर लैंड क्रूजर से कुचलकर एक हिंदू युवक को मार डाला
0:00 left
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में मॉडल शीतल की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। रविवार की देर रात मॉडल का शव खरखौदा में खांडा व झरोठी गांव के बीच एनसीआर वाटर चैनल में मिला था। वह एक हरियाणवी एलबम की शूटिंग के लिए गई थी।
मृतिका की बहन नेहा ने पुलिस को उसके गुम होने की शिकायत की थी। नेहा ने पुलिस को बताया था कि उसकी 23 वर्षीय बहन शीतल जो कि हरियाणवी एल्बम में मॉडल के तौर पर काम करती थी, जिसकी 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। शिकायत पर पुलिस ने किया था गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।
शीतल वर्तमान में पानीपत की सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि शीतल अपनी शूटिंग पर गई थी, जहां पर उसका पुरुष मित्र पहुंच गया और मारपीट की, जिसके बारे में शीतल ने अपनी बहन को कॉल कर बताया था, वहीं कुछ देर में घर आने की बात कही थी। जिसके बाद शीतल तो घर नहीं लौटी, लेकिन नहर में उसके पुरुष मित्र की कार मिली।
बहन को वीडियो कॉल किया था
बताया जाता है कि शीतल ने अपनी बहन नेहा को वीडियो कॉल कर अपने पुरुष मित्र द्वारा पिटाई करने के आरोप लगाने के साथ ही उसके गले पर भी चोट मारने की बात कही थी। इसके बाद उसका अपनी बहन से संपर्क टूट गया था। नेहा ने शीतल की गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। पुलिस का कहना है कि युवती के गले और हाथ पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। गले पर गहरे कट के निशान हैं, जिससे साफ है कि हत्या कर शव फेंका गया है। इसके अलावा हाथ पर भी तेजधार हथियार से काटे जाने के निशान मिले हैं।



