बार-बार बदनाम एमपीसीए पर बीसीसीआई और आईसीसी की मेहरबानी, क्या अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर की इस बार रुकेगी मनमानी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। पिछले कई मैचों से बदनामी का दाग झेल रहे मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को तरस आ ही गया। इसीलिए 24 सितंबर 2023 के बाद 18 जनवरी 2026 को बीसीसीआई ने इंदौर को एक वन डे मैच दे दिया है, जो भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। बीसीसीआई के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भी एमपीसीए पर मेहरबानी दिखा दी है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के शेड्यूल के अनुसार इंदौर के होलकर स्टेडियम में 5 मैच खेले जाएंगे। इस बार बड़ा सवाल यह है कि क्या एमपीसीए अपने रवैये में सुधार लाएगा? क्या एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर की मनमानी रुकेगी?

उल्लेखनीय है कि विवादित पिच, टिकटों की कालाबाजारी जैसे आरोपों के बाद इंदौर में मैचों का सिलसिला बंद हो गया था। टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही आईपीएल के दो सीजन भी इंदौर में नहीं हुए थे। अब जबकि पांच टी-20 मैच की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड की टीम भारत आ रही है, इनमें से एक मैच इदौर के होलकर स्टेडियम में होना तय हुआ है। इससे पहले होलकर स्टेडियम में वनडे मैच 24 सितंबर 2023 में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। आईपीएल के 9 मैच भी यहां हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद कई तरह के विवादों के कारण बीसीसीआई का इंदौर से मोह भंग हो गया था। होलकर स्टेडियम का भी वही हाल हुआ, जो पहले नेहरू स्टेडियम का हुआ था। 31 मार्च 2001 से पहले नेहरू स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच होते थे।

रेफरी ब्राड ने पिच को बताया था खराब

उल्लेखनीय है कि इंदौर के होलकर स्टेडियम का पिच भी विवादों में रहा है। बार्डर गावस्कर ट्राफी में इंदौर और आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट हुआ, जो तीन दिन में ही यह खत्म हो गया। इस दौरान मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने मैच जल्दी खत्म होने कारण पिच का बहुत सूखा होने बताया। रेफरी ने कहा था कि मैच शुरू होने के साथ ही पिच पर गेंद का असामान्य रूप से उछाल हो रहा था। क्रिस ब्राड ने इसमें होलकर स्टेडियम की पिच को 3 निगेटिव अंक दिए थे।

टिकटों की कालाबाजारी के आरोप

एमपीसीए पर टिकटों की कालाबाजारी के आरोप भी लगते रहे हैं। 2022 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में भी एमपीसीए पर यह आरोप लगे थे। उसम समय इंदौर में दस हजार से भी कम टिकट बिके थे, जबकि स्टेडियम की क्षमता 30 हजार दर्शकों की है। एमपीसीए के पदाधिकारी यह भी बताने को तैयार नहीं थे कि कितने टिकट ऑनलाइन बिके हैं और कितने ऑफलाइन। एमपीसीए हर मैच में बड़ी संख्या में पास बांटता है, जिसकी कालाबाजारी भी होती है। क्लब से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों को टिकट दिए जाते हैं, वह भी बाजारों में बिक जाते हैं, लेकिन अगर कोई सामान्य क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीदना चाहे तो उसे टिकट नहीं मिलता। इस मैच में भी यही हुआ था, मैच शुरू होने के बाद तक स्टेडियम के बाहर टिकट बिकते रहे।

हर मैच में अध्यक्ष खांडेकर की मनमानी

एमपीसीए की मनमानी का आलम यह है कि वह मैच से मोटी कमाई के बावजूद सरकारी एजेंसियों से हर सुविधा फ्री में चाहता है। टैक्स का भुगतान न होने पर नगर निगम ने छापा भी मारा था, तब एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर काफी आग-बबूला हो गए थे। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नगर निगम की शिकायत की थी और पास मांगने के आरोप लगाए थे। खांडेकर ने तब कहा था कि नगर निगम में युवा आईएएस अधिकारियों को कुछ पास चाहिए थे। मैंने परंपरा और शिष्टाचार के नाते निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को 25 पास भिजवा दिए थे। इसके बाद भी यह छापेमारी की गई।

बीसीसीआई के बाद आईसीसी की भी मेहरबानी

बीसीसीआई के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भी एमपीसीए पर मेहरबानी दिखा दी है। विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 केशेड्यूल के अनुसार इंदौर के होलकर स्टेडियम में 5 मैच खेले जाएंगे। इससे पहले 1997 में भी इंदौर को इस टूर्नामेंट का एक मैच मिला था। इंदौर में 1, 6, 19, 22 और 25 अक्टूबर को भी मैच हैं।

क्या इस बार इंदौर के लोग देख पाएंगे मैच

एमपीसीए के पुराने रवैये के बाद यह सवाल सबके मन में है कि क्या इस बार इंदौर के क्रिकेटप्रेमियों को मैच देखने को मिलेगा? यह सवाल इसलिए क्योंकि लंबे समय से अंतर्राष्ट्रीय मैच का इंतजार कर रहे एमपीसीए के कर्ताधर्ता यह मौका हाथ से गंवाना नहीं चाहेंगे। वे पास के नाम पर टिकटों की कालाबाजारी करेंगे और एक फिर इंदौर के क्रिकेटप्रेमी ठगे जाएंगे। लोगों के मन में यह भी सवाल है कि जब ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट मिल ही नहीं पाता, तो सोशल मीडिया पर सेल्फी डालने वाले चेहरों को कहां से टिकट मिल जाता है? यह सवाल है जनता का, इंदौर के क्रिकेटप्रेमियों का। एमपीसीए के कर्णधारों को इस विचार करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।