तमिलनाडु को झकझोर देने वाला अपराध: ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या, DMK यूथ विंग पदाधिकारी गिरफ्तार
तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध का आरोप सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की यूथ विंग के एक पदाधिकारी पर लगा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पेरियानायगम की लिव-इन पार्टनर की ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दिसंबर में बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत को लेकर शुरुआत में संदेह नहीं था, लेकिन हालात तब बदले जब बच्ची के बायोलॉजिकल पिता को परिस्थितियां संदिग्ध लगीं और उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें पाई गईं, जिससे यौन उत्पीड़न की आशंका और मजबूत हो गई। हालांकि, अंतिम फोरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की बात कबूल कर ली है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या के आरोप भी लगाए गए हैं।”
राजनीतिक घमासान तेज
इस घटना के सामने आते ही राज्य की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने DMK सरकार पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
वहीं, DMK सरकार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं और कानून अपना काम करेगा।
फिलहाल पुलिस मामले की हर कड़ी जोड़ने में जुटी है। इस दर्दनाक घटना ने न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है और एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



