👉 यह भी पढ़ें:
- चीनी की बढ़ती कीमतों पर खड़गे का केंद्र पर हमला, पूछा- ये कैसा आत्मनिर्भर भारत?
- Rahul Gandhi ने जारी किया वीडियो, बोले- युवाओं का जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन पर संसद में गरमाया माहौल, अमित शाह देंगे बयान; राहुल गांधी और सरकार आमने-सामने
- Meta पर बढ़ा दबाव, PM Modi के वीडियो मामले में Zuckerberg ने मांगी माफी; जानिए पूरा विवाद
- PM Modi के वीडियो डिलीट करने के मामले में संसदीय समिति ने दिखाई सख्ती, निशिकांत दुबे ने कहा-मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी
- PM Modi के वीडियो के बाद अपशब्द कहने वाली छात्रा का भी आया वीडियो, कहा-माफी दे दो
0:00 left
पाकिस्तान–अफगानिस्तान तनाव चरम पर: तालिबान का पलटवार, पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमलों का वीडियो जारी
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। दिनदहाड़े हुए हमलों के बाद अब तालिबान भी खुलकर सामने आ गया है। तालिबान के नेतृत्व वाले अफगान रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दावा किया गया है कि एक के बाद एक कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।
शुक्रवार को जारी इस वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर कथित हमलों के दृश्य दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते टकराव को दर्शाते हैं। तालिबान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि वीडियो उनकी हालिया सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है। इसमें रात के समय किए गए हवाई और जमीनी हमलों के दृश्य दिखाई देते हैं। फुटेज में पहाड़ी इलाकों में विस्फोटों की तेज चमक, आग के गोले और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले दिखाए गए हैं। हालांकि, इन दृश्यों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और न ही हमलों के सटीक स्थान की आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है।
यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमले लगातार जारी हैं। इससे पहले पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के विभिन्न इलाकों में व्यापक हवाई बमबारी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में अफगानिस्तान के कम से कम 29 स्थानों को निशाना बनाया गया था।
विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच यह टकराव अब केवल सीमित झड़पों तक नहीं रह गया है, बल्कि यह एक बड़े क्षेत्रीय संकट का रूप ले सकता है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि हालात को कूटनीतिक तरीके से संभाला जाता है या संघर्ष और गहराता है।



