कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है; नायब सैनी
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नज़दीक हैं. दावे और वादों का दौर जारी है इसी बीच हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को लेकर कहा दोनों दलों के बीच भय है और दोनों भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हुए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
उन्होंने कहा है, हरियाणा की जनता ने तय कर लिया है. चाहे कांग्रेस एक गठबंधन करे या दस गठबंधन करे. कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है.गौरतलब है कि कांग्रेस और आप में गठबंधन की चर्चा थी मगर दोनों ही पार्टी अपने अपने कुछ प्रत्याशी घोषित कर चुकी हैं इसके बाद गठबंधन को लेकर संशय की स्थिति है
सीएम सैनी ने कहा, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बड़े बहुमत के साथ बन रही है.



