अहमदाबाद। गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के हैं।
पुलिस ने बताया कि गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस के चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। बस में 48 तीर्थयात्री सवार थे और हादसे में बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए करीब 35 फीट गहरी खाई में गिर गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- पतंजलि गाय के घी का एक बैच असुरक्षित, मध्यप्रदेश में बाजार से वापस लेने के आदेश
- इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार
- अमित शाह कर गए टीम मोहन यादव की तारीफ, कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात के लगने लगे सियासी मायने
- भोपाल में बोले अमित शाह -2029 तक नशामुक्त होगा मध्यप्रदेश, डेयरी और न्याय व्यवस्था पर जोर
- कैलाशजी, मंत्रिमंडल की बैठक में आप खुद ही नहीं जाते, फिर सीएम क्या आपके घर आकर बात करें या फिर हर दिन फोन लगाएं?
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
त्र्यंबकेश्वर से जा रहे थे द्वारका
पुलिस के अनुसार बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से श्रद्धालुओं को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बस में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे। हादसे में मरने वाले पांच लोगों में से दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं। इन पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को आहवा के एक सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था
पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि सड़क दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई। जब सपूतारा हिल स्टेशन के पास बस के ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए लगभग 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है।



