अहमदाबाद में विमान हादसा, टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा, राहत कार्य जारी
गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यह हादसा शहर के मेघानी इलाके में हुआ, जहां एक यात्री विमान के टेकऑफ करते ही दुर्घटना की खबर सामने आई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- अलास्का में बड़ा विमान हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन रडार साइट के पास क्रैश
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही तकनीकी कारणों के चलते नियंत्रण खो दिया और हादसे का शिकार हो गया।
घटनास्थल से उठते धुएं के बड़े गुबार को आसमान में देखा गया है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में आज एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की उड़ान AI171 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था और टेकऑफ के तुरंत बाद रिहायशी इलाके में गिर पड़ा। हादसे के वक्त विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट, 10 केबिन क्रू सदस्य और 230 यात्री शामिल थे। दुर्घटना के तुरंत बाद आसमान में घना धुएं का गुबार छा गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान बोइंग B787 (वीटी-एएनबी) था, जिसने दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पायलट ने एटीसी को ‘मेडे’ कॉल भेजी, लेकिन जल्द ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। इसके बाद विमान एयरपोर्ट परिसर से बाहर एक घनी आबादी वाले इलाके में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री और अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर से बात कर हालात की जानकारी ली है।
एयर इंडिया ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे स्थिति की गहन समीक्षा कर रहे हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने बताया कि विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है।
स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, और जैसे ही और जानकारी सामने आती है, अपडेट दिया जाएगा।
प्रशासन और विमानन प्राधिकरण द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।



