अहमदाबाद। अहमदाबाद में बन रहे साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि इस पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
इस घटना के कई वीडिो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि आग ने साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले रखा है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से इस हादसे पर बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि निर्णाधीन स्टेशन के एक हिस्से में छत की शटरिंग में आग लगी। पहली नजर में आग लगने का कारण वेल्डिंग स्पार्क हो सकता है। जांच में स्पष्ट कारण पता लगाने की कोशिश की जाएगी। बयान में यह भी कहा गया कि किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। उल्लेखनीय है कि यह स्टेशन 508 किलोमीटर लंबी मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का हिस्सा है। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशनों की योजना है।
👉 यह भी पढ़ें:
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- Delhi Metro Alert: 23 जुलाई को 16 मेट्रो स्टेशन बंद! राजीव चौक समेत इन स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, जानें पूरी लिस्ट
- सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, समय रहते बड़ा हादसा टला
- खाड़ी में बढ़ा टकराव: कतर के गैस केंद्र पर फिर हमला,
- भारत को मिली 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होंगे सारे मुकाबले
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 के लिए अहमदाबाद का नाम प्रस्तावित, 26 नवंबर को अंतिम फैसला, अमित शाह ने दी बधाई



