गुजरात के पोरबंदर एयपोर्ट पर हादसा, कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर एयपोर्ट पर रविवार को कोस्टगार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जाता है कि कोस्टगार्ड का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर है।

पोरबंदर के डीएम एसडी धनानी के अनुसार इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो चुका है। एक भारतीय तटरक्षक अधिकारी के अनुसार कोस्टगार्ड का एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान गुजरात के पोरबंदर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन से टकराते ही हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इस घटना को लेकर कोस्टगार्ड ने बताया कि हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत तीन जवान सवार थे और तीनों की जान चली गई।

👉 यह भी पढ़ें:

उल्लेखनीय है कि एएलएच ध्रुव हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से निर्मित दो इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। इसे बाढ़ जैसी आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया था। यह खोज और बचाव, परिवहन, एंटी सबमरीन युद्ध सहित कई तरह के ऑपरेशन में सफल माना जाता है। इसे नेपाल, मॉरीशस और मालदीव सहित कई देशों को निर्यात भी किया गया है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

2 सितंबर 2024 को पोरबंदर तट के पास अरब सागर में इंडियन कोस्ट गार्ड का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर गिर गया था। इस हादसे में 4 में से एक क्रू मेंबर को बचा लिया गया था। इसी तरह 26 मार्च 2023 को केरल के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास इंडियन कोस्टगार्ड का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव मार्क 3 की टेस्ट के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। इस दौरान एक ट्रेनी पायलट का हाथ टूट गया था।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।