नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को चुनाव आयोग ने दो वोटर आईडी रखने पर नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने उनसे पूछा है कि उनके खिलाफ क्यों न कार्रवाई की जाए। पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि वह विपक्ष की शिकायतों को अनदेखा करता है और सत्ताधारी दल का समर्थन करता है। आयोग ने खेड़ा को 8 सितंबर तक जवाब देने को कहा है।
दिल्ली के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि खेड़ा का नाम दो अलग–अलग निर्वाचन क्षेत्रों में वोटर लिस्ट में दर्ज है। अधिकारी ने खेड़ा से पूछा है कि जनप्रतिनिधित्व कानून 1950 के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। अधिकारी ने नोटिस में कहा है कि एक से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों में वोटर के रूप में दर्ज होना कानूनन अपराध है। नोटिस के अनुसार, खेड़ा को 8 सितंबर को सुबह 11 बजे तक अपना जवाब देना होगा। नोटिस में यह भी बताया गया है कि खेड़ा का नाम नई दिल्ली और जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में शामिल है।
👉 यह भी पढ़ें:
- ज्ञानेश कुमार जी, क्या आपके सहकर्मी भी विपक्ष की तरह झूठ बोल रहे?
- दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम
- NEET UG Controversy: पवन खेड़ा का PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, पूछा- ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा कब देंगे?’
- पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया
- मीनाक्षी नटराजन की उम्मीदवारी रद्द होने पर भोपाल से दिल्ली तक बवाल, कांग्रेस ने दिया चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट
खेड़ा ने चुनाव आयोग पर बोला हमला
नोटिस के बाद पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग केंद्र सरकार का समर्थन करने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी द्वारा कर्नाटक के महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख फर्जी मतदाताओं के बारे में शिकायत करने पर चुनाव आयोग ने कोई नोटिस क्यों नहीं जारी किया। खेड़ा ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष वोट चोरी की शिकायत करता है, तो उसे अनसुना कर दिया जाता है। लेकिन चुनाव आयोग तुरंत विपक्ष के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार हो जाता है।
.



