नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट के कई हिस्सों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप रविवार शाम 4.41 बजे आया और इसका केंद्र उदलगुरी जिले में था। भूकंप की गहराई 5 किमी थी।
बताया जाता है कि भूकंप के कारण बंगाल से भूटान तक झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। असम में आए भूकंप के बारे में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया मंच पर एक्स पर लिखा है कि असम में आज भूकंप आया। भूकंप का केंद्र उदलगुरी के पास था. अभी तक किसी बड़े नुकसान या जान–माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नज़र रख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही असम के शोणितपुर में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उससे पहले, इस साल की शुरुआत में तिब्बत और फरवरी में बंगाल की खाड़ी में आए भूकंप से उत्तर बंगाल, सिक्किम, असम और तटीय पश्चिम बंगाल-ओडिशा प्रभावित हुए थे। इसी तरह मार्च में म्यांमार के भूकंप के झटके कोलकाता तक महसूस किए गए थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती, शिमला में 4.0 तीव्रता का भूकंप; चंबा में भी महसूस हुए झटके
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- इंडोनेशिया में कुछ घंटों में 3 भूकंप! 7.7 के झटके से 38 मौतें, 2,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे
- एक ही सुबह कई बार कांपी धरती: नासिक से चंबा और अफगानिस्तान तक भूकंप के झटके
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Venezuela Earthquake: 7.5 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप से अब तक , 920 की मौत, 3,360 घायल |



