कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस, 17 अगस्त को पूरे देश के डॉक्टर करेंगे हड़ताल, आईएम ने की घोषणा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

कोलकाता। कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस तथा अस्पताल में हुई हिंसा के विरोध में देश भर के डॉक्टर 17 अगस्त को काम नहीं करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने 15 अगस्त की रात को यह घोषणा की है। आईएमए का कहना है कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर और फिर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स के साथ मारपीट के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है।

आईएमए ने कहा है कि 17 अगस्त को सुबह 6 बजे से 18 अगस्त की सुबह 6 बजे तक डॉक्टर अपनी सेवाएं नहीं देंगे। आईएमए ने कहा कि इस दौरान सभी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। हताहतों का इलाज किया जाएगा। रेगुलर ओपीडी काम नहीं करेगी। वैकल्पिक सर्जरी भी नहीं की जाएगी। ये हड़ताल उन सभी क्षेत्रों पर लागू है, जहां मॉडर्न मेडिसिन डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, एक किसान ने लगाया था गोली चलाने का आरोप

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मंगलवार को एक किसान ने गोली चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार,इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।