👉 यह भी पढ़ें:
- कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार
- इमरान खान का मेडिकल चेकअप: अस्पताल से फिर अदियाला जेल भेजे गए, पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज
- नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत
- Supreme Court ने कहा-शांतिपूर्ण प्रदर्शन मौलिक अधिकार, सिर्फ आंदोलन होने से लाठीचार्ज करना जायज नहीं
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- इश्क करो पार्टी’ से राजनीति में एंट्री! पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज मार्कंडेय काटजू का बड़ा दांव, क्या बदल जाएगा राजनीतिक नैरेटिव?
0:00 left
सुप्रीम कोर्ट में खुला वेलनेस सेंटर
सुप्रीम कोर्ट परिसर में अब लोगों को इलाज भी मिल सकेगा। गुरुवार को भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने शीर्ष अदालत के परिसर में आयुष होलिस्टिक वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। सीजेआई ने कहा, मेरे लिए यह पल काफी संतोषजनक है। मैं तब से इस पर काम कर रहा हूं जब से मैंने सीजेआई के रूप में पदभार संभाला है। मैं आयुर्वेद और समग्र जीवन शैली का समर्थक रहा हूं। हमारे पास 2000 से अधिक कर्मचारी हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें न केवल न्यायाधीशों और उनके परिवारों, बल्कि स्टाफ सदस्यों के जीवन जीने के तरीके को देखना चाहिए। मैं आयुष के सभी डॉक्टरों का बहुत आभारी हूं। हम इसे सर्वोच्च न्यायालय और इसके माध्यम से पूरे देश के लिए अनावरण कर रहे हैं।
इतना ही नहीं सीजेआई चंद्रचूड़ ने पीएम मोदी के फोन का एक वाक्या साझा किया। उन्होंने बताया, ‘मैं कोरोना के बाद से ही आयुष से जुड़ा हुआ हूं। मुझे कोविड हुआ था, तब मेरी हालात काफी खराब थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया और कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि मुझे एहसास है कि आपकी तबीयत सही नहीं है, लेकिन हम सब कुछ करेंगे। एक वैद्य हैं, जो आयुष में सचिव भी हैं। उनके साथ आपकी बात करवाऊंगा। वह आपको दवा देंगे।
सीजेआई ने कहा, जब मैं कोविड से पीड़ित था, उस समय मैंने आयुष से दवा ली थी। दूसरी और तीसरी बार जब मुझे कोविड हुआ, मैंने कोई एलोपैथिक दवा नहीं ली। मैं सभी न्यायाधीशों, उनके परिवारों और उच्चतम न्यायालय के 2000 से अधिक स्टाफ सदस्यों के बारे में बहुत चिंतित हूं क्योंकि उन्हें न्यायाधीशों के समान सुविधाएं नहीं मिलती हैं। मैं चाहता हूं कि उनके पास जीवन जीने का एक समग्र तरीका हो। मैं मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को धन्यवाद देना चाहता हूं।



