0:00
0:00 left
चर्चा से ही निकलेगा हल,किसान आंदोलन पर बोले कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि किसानों के साथ किसानों के मुद्दे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। किसानों को समझाया गया है कि चर्चा के जरिए हल निकाला जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमने उन्हें बताया है कि केवल चर्चा से ही इस मामले का हल निकाला जाएगा। हमें एक साथ मिलकर हल निकालना चाहिए, जिससे की ये सबके लिए लाभदायक हो। मुझे उम्मीद है कि एक साथ हम हल निकाल लेंगे
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि किसानों के साथ कई दौर की बातचीत हुई। कुछ मुद्दों की सहमति के लिए दोनों पक्षों को और मेहनत करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और वह ऐसा ही कर रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे धोखाधड़ी मामले में दोषी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा
- मज़बूत हो रहा है आंदोलन, सरवन सिंह पंढेर
- किसान MSP मांगे, तो उन्हें गोली मारो – ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी,राहुल
- युवा किसान की मौत,मोदी सरकार पर आरोप
- कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों को बातचीत के लिए किया आमंत्रित, कहा- शांति बनाए रखें
- हम अशांति पैदा नहीं करना चाहते,सरकार टालमटोल की नीति अपना रही




