👉 यह भी पढ़ें:
- Sonam Wanguchak : भूख हड़ताल के 15वें दिन बिगड़ी सोनम वांगुचक की तबीयत, वीडियो जारी कर कहा-दूसरों में न खोजें नायक
- दिल्ली के रोहिणी में ढहा पांच मंजिला भवन, एक की मौत कई घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Himalayan Pollution Alert: क्या अब हिमालय की हवा भी नहीं रही शुद्ध? वैज्ञानिकों की रिपोर्ट में मिला कैंसरकारी Benzene, बढ़ी चिंता
- नीट री-एग्जाम ने रोका पीएम मोदी का काफिला, 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर करते रहे इंतजार
- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को पीट-पीट कर मार डाला, ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुआ था विवाद
0:00
0:00 left
दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर
राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अधिकतर इलाकों की हवा में प्रदूषण का स्तर गंभीर या ‘बहुत खराब की श्रेणी में दर्ज किया गया.सोमवार की सुबह दिल्ली के आनंद विहार इलाके की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही. आनंद विहार में सुबह के 6 बजे एक्यूआई 432 दर्ज किया गया. यह हवा की गुणवत्ता का गंभीर स्तर है.
आनंद विहार के अलावा, अशोक विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मुंडका, द्वारका, न्यू मोती बाग, पटपड़गंज,पंजाबी बाग, रोहिणी, विवेक विहार और वज़ीरपुर में भी एक्यूआई 400 के पार ही रहा.इसके अलावा दिल्ली की अधिकतर जगहों पर एक्यूआई का स्तर 300 से 400 के बीच में दर्ज किया गया.दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ-साथ यमुना नदी में भी प्रदूषण देखने को मिल रहा है.



