0:00
0:00 left
दिल्ली में बीजेपी और आप के बीच रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों पर सियासी घमासान
दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विधानसभा चुनावों में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर सवालों का जवाब देते हुए कहा,
हमारा चेहरा 70 के 70 उम्मीदवार हैं, और वो कमल का फूल है। वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को लेकर सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा दिल्ली में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी यहां के लोगों का अधिकार छीन रहे हैं। इन्हें दिल्ली से निकालने की जरूरत है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप सरकार दिल्ली में अवैध प्रवासियों को वोट बैंक के लिए बसा रही है।
आतिशी का पलटवार
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा केंद्र सरकार ने दिल्ली के बक्करवाला इलाके में ईडब्ल्यूएस फ्लैट में रोहिंग्या और अवैध प्रवासियों को बसाया है।
आतिशी ने इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी है, जिसमें उन्होंने प्रवासियों को बसाने के मामले की जांच की मांग की है।
हरदीप सिंह पुरी का बयान
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए एक्स पर लिखा अवैध रोहिंग्या बस्तियों में मुफ्त बिजली-पानी और 10,000 रुपये की मदद देने वाले केजरीवाल दिल्लीवासियों को गुमराह कर रहे हैं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को लेकर दिल्ली में बीजेपी और आप के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप लगाकर इस मुद्दे को विधानसभा चुनावों में भुनाने की कोशिश कर रही हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा की दुखती रग पर राहुल गांधी का हाथ, लाख रोड़े अटकाए फिर भी सरकार के कानों तक गूंज रही छात्रों की आवाज
- नितिन नवीन के सामने मंच से भाषण देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से भिड़ गए विजयवर्गीय, बच्चों जैसी कर ली जिद!
- सावन सोनकर के गाल पर नितिन नवीन की प्यार भरी थपकी, क्या जेन जी तक पहुंच बनाने वाले नेताओं में हो रहे शुमार?
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सीएम ने जमाई स्वप्निल कोठारी की झांकी, नितिन नवीन बोले-अमेरिका में दो-दो यूनिवर्सिटी!
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा



