संसद का मानसून सत्र: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी बहस की तैयारी, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

संसद का मानसून सत्र: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर तीखी बहस की तैयारी, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। अब सोमवार से लोकसभा में पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर जैसे गंभीर मुद्दों पर बहस शुरू होने जा रही है, जिन पर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी टक्कर की उम्मीद है।

👉 यह भी पढ़ें:

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा

खबर है कि , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और विदेश मंत्री एस. जयशंकर दोनों मामलों पर सरकार की ओर से पक्ष रख सकते हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दोनों सदनों में बयान दे सकते हैं।

विपक्ष की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य वरिष्ठ नेता चर्चा में भाग लेंगे।

कांग्रेस में शशि थरूर की भूमिका पर नजरें

लोकसभा की बहस में सबकी निगाहें कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर रहेंगी। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस उन्हें बोलने का मौका देगी। थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिकी दौरे के दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था, जिससे उनकी भूमिका विशेष मानी जा रही है।

विपक्ष के निशाने पर विदेश नीति और सुरक्षा व्यवस्था

विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, सरकार की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हमलावर है। विपक्ष का आरोप है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ भारत को अंतरराष्ट्रीय सहयोग नहीं मिला।

इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले में सुरक्षा व्यवस्था की चूक को लेकर भी विपक्ष सरकार से जवाब मांगेगा।

ट्रंप के दावे पर भी मचेगा सियासी घमासान

विपक्ष अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को भी बहस में ला सकता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोकवाया था। ट्रंप के अनुसार, उन्होंने दोनों देशों को व्यापार रोकने की धमकी देकर संघर्ष रोका था, हालांकि भारत सरकार इस दावे को कई बार खारिज कर चुकी है।

पहले सप्ताह में हंगामे से बाधित रही कार्यवाही

सत्र का पहला सप्ताह विपक्ष की ओर से इन मुद्दों पर चर्चा की मांग और सरकार की रणनीति को लेकर लगातार हंगामे की भेंट चढ़ गया। बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भी विपक्ष आक्रामक रहा।

अब संसद के दूसरे सप्ताह में देश की विदेश नीति और सुरक्षा पर गहन बहस की उम्मीद है, जो मानसून सत्र का निर्णायक मोड़ बन सकती है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा

प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया। यह पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका है।

ICC T20I रैंकिंग: श्रेयस अय्यर टॉप 5 में, संजू सैमसन भी बढ़े आगे

ICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। संजू सैमसन भी रैंकिंग में ऊपर बढ़े हैं। भारतीय टीम की स्थिति मजबूत हुई है।

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत, RBI की रणनीति सफल

रुपया डॉलर के मुकाबले दो दिन में 86 पैसे मजबूत हुआ है। RBI की रणनीति सफल रही है, जिससे विनिमय दर में सुधार हुआ है।

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, बुधवार को भी कीमतें लुढ़की

सोना-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट बुधवार को भी देखने को मिली। लगातार दूसरे दिन कीमती धातुओं की कीमतें कम हुईं।

आखिर कर क्या रहे हैं शिवराज : जिनके पक्ष में सरकार का किया विरोध, सरकारी रिपोर्ट में तो वे दोषी निकले

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के आदिवासी घरों के तोड़ने पर सवाल उठाए। जांच रिपोर्ट में आरोप लगे कि वन भूमि पर कब्जा और पौधों को नुकसान पहुंचाया गया।