Ready to play
👉 यह भी पढ़ें:
- Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि पर भारत के सख्त रुख से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, पाक मंत्री की ‘हाथ काट देंगे’ वाली धमकी चर्चा में
- India-Pakistan Tension: राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान! “आतंक के संरक्षकों तक नहीं पहुंचेगा सिंधु का पानी”, पाकिस्तान को सीधी चेतावनी
- Israel-Lebanon Ceasefire Deal: क्या थम जाएगी जंग? हिजबुल्लाह के सामने रखी गई बड़ी शर्त
- Middle East Ceasefire Breakthrough! हिजबुल्लाह और इजराइल में बड़ी डील, ट्रंप की मध्यस्थता से रुकेगा युद्ध?
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़: हाई कोर्ट ने सास की अग्रिम जमानत रद्द की, CBI कार्रवाई का रास्ता साफ
ट्रंप राग : “भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराया, अब थाईलैंड-कंबोडिया की बारी”
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि थाईलैंड और कंबोडिया के बीच संघर्ष विराम कराना उनके लिए आसान होगा, क्योंकि वह पहले भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम करा चुके हैं।
यह बयान ट्रंप ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुई ट्रेड डील के बाद दिया। इस मौके पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद थीं।
ट्रंप ने कहा, “हम थाईलैंड और कंबोडिया के साथ व्यापार करते हैं, फिर भी मैं पढ़ रहा हूं कि वे एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं… मैं कहता हूं कि यह मेरे लिए आसान होना चाहिए क्योंकि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता कराया था।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को फोन किया और कहा कि जब तक आप युद्ध नहीं सुलझा लेते, हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि अब वे समझौता करने के लिए तैयार हैं।”
ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि वह व्यापार के जरिए संघर्ष विराम कराने में सफल होते हैं, तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी।
हालांकि, ट्रंप के इस दावे को भारत बार-बार खारिज करता रहा है। भारत का कहना है कि संघर्ष विराम पाकिस्तान की पहल पर दोनों देशों की आपसी सहमति से हुआ था, और इसमें किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी।



