अरविंद केजरीवाल का दावा-दिल्ली में खुलेआम सोने की चेन और पैसे बांट रही है भाजपा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली के लोगों को कैश, जूते, साड़ी और सोने की चेन तक बांट रही है।

केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही है। बीजेपी के नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। मगर दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, यह साफ हो रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ स्थिर सरकार बनने जा रही है। गाली गलौज पार्टी (बीजेपी) ने हथियार डाल दिए हैं। उनके पास न नैरेटिव है, न सीएम चेहरा है और न ही कोई विजन है। केजरीवाल ने कहा कि वो (बीजेपी) बेईमानी पर उतर आए हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

खुलेआम बांटे जा रहे पैसे

केजरीवाल ने कहा कि खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन जो पैसे बांटे गए उससे लोगों में काफी असंतोष है। इनकी पार्टी ने सभी को 10-10 हजार रुपए भेजे। इनके नेताओं को लग रहा है कि वो जीत नहीं रहे हैं तो इस चुनाव में पैसे ही कमा लो। इसलिए उन्होंने 9 हजार खुद रख लिए और जनता को 1-1 हजार रुपए ही दिए। इस बात का जनता में भारी रोष है।अरविंद केजरीवाल का दावा है कि जहां भी इनके (बीजेपी) नेता जा रहे हैं लोग यही कह रहे हैं कि पहले हमारे पैसे लाओ। इन्होंने सबको पैसे भी नहीं बांटे। जिन इलाकों में इन्होंने पैसे नहीं दिए, वहां रोष है कि हमारा पैसा कहां गया? इनके नेताओं ने पैसे रख लिए। इनकी पार्टी ने कंबल, साड़ी, जूते, जैकेट और चादरें बांटने के लिए भेजे, वो भी एक कॉलोनी में बांटी गई बाकी कॉलोनियों में नहीं दिए गए। जनता अब इनके दफ्तरों में जा रही है। केजरीवाल का कहना है कि अब इनकी पार्टी ने सोने की चेन बांटना शुरू किया है। वो भी सबको नहीं दिए गए। इनके नेता सब खा गए। जो इनके दफ्तर पहुंचता है और लड़ता है, उनको सोने की चेन दे देते हैं। वो खुलेआम कहते घूम रहे हैं कि अरे हम तो पैसे फेंक कर दिल्ली की जनता को खरीद लेंगे, दिल्ली वालों के वोट तो हम खरीद लेंगे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के दो शार्पशूटर

फर्जी पहचान और नकली आधार के साथ पकड़े गए दो शार्पशूटर लॉरेंस-आरज़ू बिश्नोई गैंग के सदस्य थे। पुलिस ने हथियारों के साथ उन्हें दबोचा।

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।