0:00
0:00 left
ईडी ने केजी को पूछताछ के लिए चौथी बार भेजा समन
ईडी ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए चौथी बार समन भेजा है , पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की ओर से भेजे गए समन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक साज़िश का आरोप लगाया है.

गुरुवार को पत्रकारों से उन्होंने कहा, “ईडी ने उन्हें चार समन भेजे लेकिन ये सभी ग़ैर-क़ानूनी हैं. ये नोटिस राजनीतिक साज़िश के तहत भेजे गए हैं.”
केजरीवाल ने कहा, “ये ग़ैर-क़ानूनी नोटिस है. इससे पहले सामान्य और बिना विशेष कारण बताए भेजे गए नोटिसों को कोर्ट ने निरस्त कर दिया और ग़ैर-क़ानूनी क़रार दिया.”
उन्होंने कहा कि ‘इस बारे में उन्होंने ईडी को कई बार लिखा है लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया है.’उन्होंने आरोप लगाया कि ये नोटिस एक ‘राजनीतिक षडयंत्र’ के तहत भेजे जा रहे हैं.केजरीवाल को इससे पहले भी तीन बार नोटिस जारी हो चुके हैं. मगर वो एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली HC ने महिला पत्रकार के खिलाफ जांच पर रोक लगाने से किया इनकार, एसीपी को कहे थे जातिसूचक शब्द
- दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरा मकान, फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी
- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा- नहीं साइन करूंगी पीस बॉन्ड, मोदी सरकार पर हमला
- नेहा बोरा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची, दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस पर दायर की याचिका
- जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई
- कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, अजिंक्य शिंदे बोले- कल फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन



