👉 यह भी पढ़ें:
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- D-Company Crackdown: मुंबई से गिरफ्तार हुआ Dawood Ibrahim मॉड्यूल का बड़ा गुर्गा! ISI कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
- तमिलनाडु में अवैध मतदान का बड़ा खुलासा, विदेश भागने से पहले 17 विदेशी नागरिक गिरफ्तार
- नीट यूजी पेपर लीक मामले में भाजपा नेता और उसका भाई गिरफ्तार, 30 लाख में खरीदा था पेपर
0:00 left
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो पोस्टर केस में लश्कर–ए–तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। शब्बीर पूरे मॉड्यूल को संचालित कर रहा था और मेट्रो पोस्टर मामले में पकड़े गए आरोपियों से उसका सीधा संपर्क था।
बताया जाता है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारत में लश्कर–ए–तैयबा के नए मॉड्यूल को खड़ा करने की तैयारी कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे दिल्ली बॉर्डर से पकड़ा गया है। उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली से लेकर कोलकाता तक इस आतंकी मॉड्यूल ने कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर चिपकाए थे, जिमें बुरहान वानी और पाकिस्तान का जिक्र किया गया था। पोस्टरों में मारे गए जैश–ए–मोहम्मद आतंकवादी बुरहान वानी का महिमामंडन करने वाली तस्वीरें और भारत नरसंहार बंद करो और कश्मीर मुक्त करो जैसे नारे लिखे थे। जनपथ मेट्रो स्टेशन पर पाकिस्तान समर्थक और आतंकवाद समर्थक पोस्टर चिपकाए जाने को लेकर 8 फरवरी को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दिल्ली में कई स्थानों पर इसी तरह के पोस्टर लगे मिले थे। दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को स्पेशल सेल को सौंप दिया गया था। उस समय दिल्ली पुलिस ने आठ आरोपयों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से अधिकतर बांग्लादेशी नागरिक थे।



