👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- मध्य प्रदेश को मिलेंगी पांच नई हवाई सुविधाएं, 10 हवाई पट्टियों को हवाई अड्डों में बदलने की तैयारी; क्षेत्रीय संपर्क को मिलेगी गति
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
0:00 left
दिल्ली के पांच स्कूलों को फिर बम धमकी, पुलिस और फायर विभाग अलर्ट
दिल्ली में स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला जारी है गुरुवार को एक बार फिर स्कूलों को उड़ाने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार, द्वारका सेक्टर-5 और प्रसाद नगर समेत पांच स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी भेजी गई।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली करा दिया गया। बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है।
दिल्ली अग्निशमन विभाग ने बताया कि अलग-अलग इलाकों के स्कूलों में बम की धमकी मिलने की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें फिलहाल मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।



