कर्नाटक सरकार पर भाजपा का हमला: तुष्टिकरण और आरक्षण पर उठाए सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कर्नाटक सरकार पर भाजपा का हमला: तुष्टिकरण और आरक्षण पर उठाए सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने मुसलमानों को सरकारी ठेकों में 4 प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले पर सवाल खड़े किए।

कर्नाटक सरकार पर भाजपा का हमला: तुष्टिकरण और आरक्षण पर उठाए सवाल

भाजपा का आरोप: तुष्टिकरण की राजनीति

संबित पात्रा ने कहा, कर्नाटक में सरकारी ठेकों में 4 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। यह आरक्षण अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के हक को छीनकर दिया गया है। राहुल गांधी के इशारे पर यह निर्णय लिया गया है, जो पूरी तरह असंवैधानिक है।”

उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों से कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

राहुल गांधी पर निशाना

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, राहुल गांधी राजनीतिक रूप से अनफिट हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। यह जिहाद की राजनीति है, जिसमें सरकारी ठेकों को भी निशाना बनाया जा रहा है।”

मुस्लिम बजट का आरोप

भाजपा प्रवक्ता ने कर्नाटक सरकार के बजट को “मुस्लिम बजट” करार देते हुए कहा कि इसमें मुस्लिम समुदाय को विशेष रूप से लाभ पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर योजनाएं बनाई गई हैं।

  • इमामों को ₹6000 भत्ता

  • मुस्लिमों को ₹50,000 तक की सहायता

  • वक्फ संपत्तियों और कब्रिस्तानों के विकास के लिए ₹150 करोड़

  • उर्दू स्कूलों के लिए ₹100 करोड़

  • मुस्लिम बहुल इलाकों में आईटीआई कॉलेज के लिए बजट

  • बंगलुरू में हज भवन का विस्तार

  • मुस्लिम कॉलोनियों के विकास के लिए ₹1000 करोड़ का बजट

राहुल गांधी पर कटाक्ष

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को “आलमगीर राहुलजेब” कहकर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी धर्म की राजनीति के जरिए देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे अतीत में हुआ था।”

भाजपा ने कांग्रेस सरकार के इस फैसले को गैर-संवैधानिक और भेदभावपूर्ण करार देते हुए इसे रद्द करने की मांग की।

👉 यह भी पढ़ें:

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।